राजकपूर की होली पार्टी में जब अमिताभ ने सुनाया था यह गाना, सब हो गए थे दीवाने

HomeCinema

राजकपूर की होली पार्टी में जब अमिताभ ने सुनाया था यह गाना, सब हो गए थे दीवाने

बॉलीवुड में होली का त्योहार आरके स्टूडियो से जुड़ा है. हालांकि अब आरके स्टूडियो नहीं रहा लेकिन इसमें खेली जाने वाली होली बॉलीवुड के इतिहास का एक हिस्स

आमिर खान कोविड-19 पॉजिटिव, बॉलीवुड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस
सबसे आगे खिलाडी नम्बर 1,सभी को पीछे छोड़ा अक्षय कुमार ने
आयु्ष्मान खुराना का बड़ा खुलासा, करण जौहर की कंपनी ने किया था रिजेक्ट | Viral: Ayushmann Khurrana uncovered Karan Johar’s Dharma Manufacturing rejected him as an outsider

बॉलीवुड में होली का त्योहार आरके स्टूडियो से जुड़ा है. हालांकि अब आरके स्टूडियो नहीं रहा लेकिन इसमें खेली जाने वाली होली बॉलीवुड के इतिहास का एक हिस्सा बन चुकी है. आरके स्टूडियो की होली पार्टी में कपूर खानदान के अलावा बड़े से बड़ा फिल्मी सितारा आता था. एक बार इस पार्टी में अमिताभ बच्चन ने जमकर कर धमाल मचाया था. यह किस्सा तब का है जब अमिताभ सुपरस्टार नहीं बने थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरके स्टूडियो की होली में जहां बड़े स्टार्स शामिल होते थे वहीं छोटे और संघर्षशील कलाकार भी मौजूद रहते थे.

अमिताभ उन दिनों एक संघर्षशील कलाकार थे उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं. वह इस होली पार्टी में आ गए. राज कपूर ने अमिताभ से कहा कि आज कोई धमाल हो जाए, देखो कितने लोग आए हैं सब तुम्हारी प्रतिभा देख पाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकपूर की बात मानकर अमिताभ पहली बार फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के सामने ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ गाना गाया था. अमिताभ की आवाज में यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया. सालों बाद फिल्मकार यश चोपड़ा ने यही गाना अपनी फिल्म ‘सिलसिला’ में इस्तेमाल किया. यह गीत बड़ा हिट हुआ और होली के त्योहार पर हमेशा सुनाई देता है.