मिथुन और अजय देवगन की फिल्मों के निर्माता सुरेश ग्रोवर का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

HomeCinema

मिथुन और अजय देवगन की फिल्मों के निर्माता सुरेश ग्रोवर का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मिथुन चक्रवर्ती और अजय देवगन की फिल्मों के निर्माता सुरेश ग्रोवर का निधन हो गया है। वे मुंबई के जे जे अस्पताल में भर्ती थे। सुरेश ग्रोवर ने मिथुन चक्र

Arjun Kapoor ने Malaika Arora छोड़ किसी और के लिए हाथ में उठाया मंगलसूत्र
सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music trade and mafiagang

मिथुन चक्रवर्ती और अजय देवगन की फिल्मों के निर्माता सुरेश ग्रोवर का निधन हो गया है। वे मुंबई के जे जे अस्पताल में भर्ती थे। सुरेश ग्रोवर ने मिथुन चक्रवर्ती और अजय देवगन के साथ लोकप्रिय फिल्में बनाई हैं। उनकी आखिरी फिल्म अभिनेता रवि किशन के साथ भोजपुरी में थी। इस फिल्म का उन्होंने सह निर्देशन भी किया।

अभिनेता ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘प्यार के काबिल’ से साल 1987 में बतौर निर्माता अपना करियर शुरू करने वाले निर्माता सुरेश ग्रोवर को पहली बार चर्चा में मिली मिथुन चक्रवर्ती की हिट फिल्म ‘रोटी की कीमत’ से। फिल्म में अभिनय कर रहे गुलशन ग्रोवर से उनके काफी नजदीकी रिश्ते बने और उन्होंने सुरेश ग्रोवर की आगे काफी मदद भी की। सुरेश ग्रोवर काफी सख्त किस्म के निर्माता माने जाते थे। अभिनेत्री प्रिया से उनका लंबा रिश्ता चला और दोनों ने बाद में शादी भी कर ली।

1993 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘संग्राम’ से निर्माता सुरेश ग्रोवर का नाम देश दुनिया में पहुंच गया। सिनेमैटोग्राफर से डायरेक्टर बने लॉरेंस डिसूजा की इस फिल्म में करिश्मा  कपूर और आयशा जुल्का ने अच्छा काम किया था। लेखक जलीस शेरवानी की चुनिंदा फिल्मों में रही ‘संग्राम’ सुपरहिट फिल्म रही। सुरेश ग्रोवर ने इसके बाद लॉरेंस डिसूजा के साथ ही आयशा जुल्का और अविनाश वधावन को लेकर फिल्म ‘बलमा’ भी बनाई। सुनील शेट्टी के साथ बनाई फिल्म ‘ढाल’ में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा और उसके बाद वह लंबे समय तक फिल्म निर्माण से दूर ही रहे। साल 2014 में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘दुश्मन का खून पानी ह’ बनाई। रवि किशन के साथ बनी इस फिल्म का उन्होंने सह निर्देशन भी किया।