महामारी के बीच पत्नी ट्विंकल संग छुट्टियों पर निकले अक्षय कुमार, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

HomeLife Style

महामारी के बीच पत्नी ट्विंकल संग छुट्टियों पर निकले अक्षय कुमार, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

अभिनेता अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एक ताजा तस्वीर पोस्ट की. गुरुवार को पोस्ट की गई इंस्टाग्राम इमेज में अक्षय कुछ समय के लिए काम से ब्र

Indian Idol विनर Salman Ali ने मुंबई में खरीदा सपनों का घर, मदर्स डे पर मां को दिया अनमोल गिफ्ट
वो अभिनेत्री जिसने मजबूरी में फिल्मों में किया काम, शादी से ठीक पहले मंगेतर की हुई थी मौत
नीना गुप्ता ने बिना शादी के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा दिया था जन्म, अब किया प्यार का इजहार

अभिनेता अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एक ताजा तस्वीर पोस्ट की. गुरुवार को पोस्ट की गई इंस्टाग्राम इमेज में अक्षय कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेकर आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अभिनेता अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एक ताजा तस्वीर पोस्ट की. गुरुवार को पोस्ट की गई इंस्टाग्राम इमेज में अक्षय कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेकर आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “महामारी के बीच इन छुट्टियों के लिए बहुत आभारी हूं. हैशटैग आभार जताना ही सबसे बड़ी बात है. हैशटैग बीच टाइम.”

अक्षय और ट्विंकल एक अज्ञात स्थान पर छुट्टियां मना रहे हैं. उन्होंने हाल ही में 17 जनवरी को अपनी 21 वीं शादी की सालगिरह मनाई, और इस अवसर पर अक्षय ने ट्विंकल के लिए एक सुंदर संदेश लिखा था.

इसके साथ ही वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर माना जा रहा था कि ये फिल्म एक साल के लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार 2 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. देशभर के सिनेमा मालिकों और वितरकों से फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स की बातचीत भी हो रही थी. ऐसे में बस फिल्म को रिलीज किये जाने की तारीख का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया जाना बाकी था.