‘डॉन’ फिल्म का नाम सुनकर क्यों अमिताभ बच्चन को लगा था ये अंडरवियर का नाम

HomeCinema

‘डॉन’ फिल्म का नाम सुनकर क्यों अमिताभ बच्चन को लगा था ये अंडरवियर का नाम

'डॉन का इंतजार 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है' 1978 में रिलीज अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉन का यह आइकॉन‍िक डायलॉग भला कौन भूल सकता है. 70 के दशक

KGF 2 New Release Date: Aamir Khan से पंगा लेने के मूड में Sanjay Dutt और Yash
Akshay Kumar की मेगा बजट फ़िल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर खुलासा, इस ऐतिहासिक महाकाव्य पर आधारित है कहानी
कंगना रनौत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी पर साधा निशाना, कहा- इस झूठ पर जेल भिजवा सकती हूं

‘डॉन का इंतजार 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है’ 1978 में रिलीज अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉन का यह आइकॉन‍िक डायलॉग भला कौन भूल सकता है. 70 के दशक में बनी डॉन ने अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन वाली छव‍ि को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया. लेक‍िन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के टाइटल डॉन को जब अमिताभ ने सुना था तब उन्होंने इसे अंडरगारमेंट का नाम समझ लिया था.

आज 12 मई को डॉन ने 43 साल पूरे कर लिए हैं, इस खास मौके पर बताते हैं अमिताभ की इस गलतफहमी का मजेदार किस्सा. अमिताभ ने इस किस्से को कुछ साल पहले साझा किया था. बिग बी लिखते हैं- ‘डॉन’ एक ऐसा नाम था, जिसे मार्केट में किसी की मंजूरी नहीं मिली थी. वे कभी नहीं समझ पाए कि इसका मतलब क्या है और उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि ‘डॉन’ जैसा नाम किसी हिंदी फिल्म के शीर्षक के लिए सही है. अगर सच कहा जाए तो कई लोगों के लिए यह एक हास्यप्रद शीर्षक था.’

बिग बी ने यह भी कहा कि फिल्म का टाइटल सुनने में एक अंडरगारमेंट ब्रांड के जैसा लग रहा था. वे आगे लिखते हैं- “उस वक्त एक मशहूर ब्रांड के बनियान का नाम भी ‘डॉन’ था. बाजार में जब लोग उस बनियान कंपनी का नाम लेते थे तो सुनने में वह बिल्कुल फिल्म के शीर्षक ‘डॉन’ के जैसे लगता था और ऐसे में किसी फिल्म को ऐसा टाइटल देना जो किसी अंडरगारमेंट को व्यक्त कर रहा हो, ये डर से भरा हुआ था.

अमिताभ ने यह भी बताया कि उस वक्त के लोकप्रिय ‘गॉडफादर’ सीरीज की वजह से ‘डॉन’ शब्द को इतना प्रचार मिला था. खैर, बाद में डॉन टाइटल के नाम से ही फिल्म रिलीज हुई और इसकी सफलता हम सबके सामने है. यह फिल्म आज भी हिंदी सिनेप्रेमियों के बीच वही ओहदा रखती है जो कि फिल्म के रिलीज के वक्त था.