हरे रंग की साड़ी में श्रीमद भगवत गीता सप्ताह के लिए नीता अंबानी ने बहू श्लोका के साथ की ट्विनिंग, खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल

HomeLife Style

हरे रंग की साड़ी में श्रीमद भगवत गीता सप्ताह के लिए नीता अंबानी ने बहू श्लोका के साथ की ट्विनिंग, खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल

कई बार अपने प्यार और रिश्ते को एक्सप्रेस करना बहुत जरूरी होता है. फिर चाहे वो कहकर किया जाए या कुछ करके. प्यार जताने की कोई सीमा नहीं होती और जब बात द

वो अभिनेत्री जिसने मजबूरी में फिल्मों में किया काम, शादी से ठीक पहले मंगेतर की हुई थी मौत
Kishore Kumar की रही हैं चार पत्नियां, एक के लिए तो हिंदू से मुसलमान बन गए थे…चौथी बीवी उम्र में 21 साल छोटी
इंटरनेट पर वायरल है Anushka Sharma की आलीशान घड़ी, सपने में भी नहीं सोचा होगा इतनी है कीमत

कई बार अपने प्यार और रिश्ते को एक्सप्रेस करना बहुत जरूरी होता है. फिर चाहे वो कहकर किया जाए या कुछ करके. प्यार जताने की कोई सीमा नहीं होती और जब बात देश के सबसे बड़े उद्योगपति घराने की हो तो क्या ही कहने हैं. नीता अंबानी और बहू श्लोका अंबानी की रिश्ता कुछ ऐसा ही है.

नीता अपनी बहू को बेटी की तरह प्यार करती है. ये प्यार आप कहीं भी देख सकते हैं, पारिवारिक फंक्शन से पब्लिक अपीयरेंस तक बहू का हाथ थामने की बात हो या फिर एक जैसी स्टाइलिंग नीता और श्लोका की जोड़ी अलग ही गोल सेट करती है.

अंबानी परिवार में नीता अंबानी से लेकर बेटी ईशा, बहू श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट अक्सर अपने स्टाइल से लोगों को प्रेरणा देते हैं, उनके आउटफिट्स से लेकर, एंटीक और लेटेस्ट डिजानर ज्वैलरी और मेक-अप तक सब बेहतरीन होता है, और हो भी क्यों न आखिर अंबानी परिवार देश का सबसे अमीर घराना जो हैं. उन्होंने बताया है कि आखिर कैसे खुद को एलीगेंस और ग्रेस के साथ कैरी किया जाता है.

साल 2018-19 में अंबानी परिवार में दो शादियों की शहनाईयां गूंजी, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी पिरामिल ग्रुप के आनंद पिरामिल से हुई वहीं बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लिए. घर में हुए इन दो बड़े प्रोग्राम्स के बाद फरवरी 2020 में घर में श्रीमद भगवत गीता का पाठ कराया गया. इस दौरान नीता अंबानी और श्लोका मेहता ट्विनिंग करते नजर आए. दोनों ने खूबसूरत ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर एक दूसरे के प्रति प्यार भी जताया.

नीता अंबानी ने इस दौरान बोटल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी. हमेशा की नीती इसमें काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी. वहीं दूसरी तरफ श्लोका ने भी ब्लू एंड ग्रीन कॉम्बिनेशन में साड़ी पहनी. इसके साथ उन्होंने लेयर्ड नेकलेस पहना और बालों को टाई किया था. श्लोका के इस लुक ने सबका दिल जीत लिया. नीता अंबानी का ये अंदाज बेटी ईशा की शादी में भी दिखाई दिया था जब उन्होंने दुल्हन बनी ईशा के साथ ट्विविंग करती साड़ी पहनी थी.