HomeCinemaNews

सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video

[ad_1] शराफत की भाषा सबको समझ नहीं आती सोनू निगम ने वीडियो शुरु करते ही कहा- "लातों के भूत बातों से नहीं मानते.. शराफत की भाषा सबको समझ नहीं आती

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज | Sushant Singh Rajput demise: Criticism filed towards Rhea Chakraborty in Bihar courtroom
Ayushmann Khurrana और ताहिरा के रिश्ते को 20 साल हुए पूरे, एक्टर ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
14 साल बीते, राम गोपाल वर्मा ने अजय देवगन संग नहीं की कोई फिल्म, पता है क्यों?

[ad_1]

शराफत की भाषा सबको समझ नहीं आती

शराफत की भाषा सबको समझ नहीं आती

सोनू निगम ने वीडियो शुरु करते ही कहा- “लातों के भूत बातों से नहीं मानते.. शराफत की भाषा सबको समझ नहीं आती। मैंने पहले तो किसी का नाम नहीं लिया था, सिर्फ प्यार से कहा था कि आप लोग नए लोगों के साथ प्यार से रहें। सुसाइड होने के बाद कुछ सोचने से अच्छा कि माहौल को पहले ही अच्छा कर लें।”

माफिया तो माफिया की चाल चलेगा

माफिया तो माफिया की चाल चलेगा

“लेकिन माफिया हैं, माफिया तो माफिया की चाल चलेगा। उसको तो आदत है। तो उन्होंने 6 महान लोगों को कहा कि मेरे खिलाफ इंटरव्यू दें। मैंने तो नाम नहीं लिया था किसी का, लेकिन मेरा नाम लिया जा रहा है अभी और प्रेस रिलीज भेजी जा रही है। अब ये जो 6 महान लोग हैं, उनमें से कुछ तो मेरे नजदीकी हैं। हमेशा म्यूजिक इंडस्ट्री में हो रहे टॉर्चर को लेकर हमारे बीच बात होती आई है, लेकिन अब उन्हें कुछ अलग बोलना पड़ रहा है।”

ये पब्लिसिटी नहीं है

ये पब्लिसिटी नहीं है

“मैं कुछ मीडिया वालों को भी कहना चाहता हूं कि ये कोई पब्लिसिटी नहीं है। ये मजाक नहीं चल रहा है। यहां किसी के भविष्य की बात हो रही है। किसी की जिंदगी की बात हो रही है। मेरे खिलाफ निगेटिव खबरें छापकर क्या होगा।”

भूषण कुमार पर बड़े बयान

भूषण कुमार पर बड़े बयान

“और भूषण कुमार तुमने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। तुम भूल गए वो टाइम जब तुम मेरे घर पर आ आ के भाई भाई किया करता था, भाई ये एल्बम कर दो.. भाई मुझे स्मिता ठाकरे से मिलवा दो, बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबू सलेम से बचा दो। याद है ना, भाई अबू सलेम से बचा लो। मरीना कुंवर याद है ना.. वो क्यों बैक आउट मीडिया को पता है। उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है। अब अगर तुमने मुझसे पंगा लिया, तो वो वीडियो मैं अपने यूट्यूब चैनल पे डाल दूंगा और पूरे धूमधाम से डालूंगा।”

(बता दें, मरीना कुंवर ने भूषण कुमार पर मीटू अभियान के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि उसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी।)

बॉलीवुड में हंगामा

बॉलीवुड में हंगामा

कोई शक नहीं कि सोनू निगम के ये खुलासे बॉलीवुड में काफी खलबली मचाने वाले हैं। टी- सीरिज से इस बारे में फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि उनके पास कोई जवाब हो।

पिछले वीडियो में कहा था

पिछले वीडियो में कहा था

सोनू निगम ने कहा था कि “म्यूजिक इंडस्ट्री का जो माहौल है हमारे देश में, फिल्मों से बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री में है दुर्भाग्य से। मैं समझ सकता हूं कि बिजनेस करना जरूरी है लोगों के लिए। सभी को लगता है कि वो बिजनेस को रूल करें। मैं लकी था कि बहुत कम उम्र में आ गया था तो मैं इस चंगुल से निकल गया। लेकिन जो नए बच्चे आए हैं उनके लिए बहुत मुश्किल है।”

[ad_2]

Source link