सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स मामले में साहिल शाह बना मुख्य संदिग्ध, एक्टर के घर पर ही रहता था साथ

HomeNews

सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स मामले में साहिल शाह बना मुख्य संदिग्ध, एक्टर के घर पर ही रहता था साथ

सुशांत सिह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल के सामने आने के बाद एनसीबी साहिल शाह को मुख्य संदिग्ध मानते हुए चल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, एनसीबी

padma shree awardee 2020 पद्म श्री पद्म भूषण पुरस्कारों की सूची 118
सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर ने किए Four चौंकाने वाले खुलासे
शिल्पा शेट्टी मानहानि मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- पुलिस सूत्रों के आधार पर की गई रिपोर्टिंग, अपमानजनक नहीं

सुशांत सिह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल के सामने आने के बाद एनसीबी साहिल शाह को मुख्य संदिग्ध मानते हुए चल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने अब साहिल शाह के दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं, साहिल शाह की तलाश एनसीबी ने शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि साहिल मुंबई का रहने वाला है और शहर में रहकर ही अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह चलाता है. अधिकारी ने कहा, ‘‘शाह के दिवंगत अभिनेता राजपूत से जुड़े ड्रग मामले में शामिल होने का संदेह है.’’

अधिकारी के अनुसार मामले की जांच के दौरान शाह की भूमिका सामने आई थी. अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने ही राजपूत को ड्रग्स की आपूर्ति की थी. वहीं, बताया जा रहा है कि, सोमवार को एनसीबी की टीम ने साहिल के घर पर छापा मारा था जहां केवल उसकी मां और पत्नी मिली. एनसीबी के मुताबिक, साहिल शाह सुशांत सिंह राजपूत के साथ इसी कॉन्प्लेक्स में रहा करता था.

वहीं, साहिल ने इससे पहले करण अरोरा समेत अब्बास लखानी को भी ड्रग्स स्पाई किये थे जिसे एनसीबी पिछले साल अगस्त के महीने में गिरफ्तार कर चुकी है. आपको बता दें, पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत पाए गए थे. जिसके बाद तमाम बॉलीवुड सितारों के नाम ड्रग एंगल में सामने आये. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौवित चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था.