HomeCinemaNews

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपना फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट | Sushant Singh Rajput’s Sister Deletes Her Profiles on Fb, Instagram

[ad_1] ये था आखिरी पोस्ट सुशांत की बहन ने फेसबुक पोस्ट पर जानकारी देते हुए लिखा था- मैं अपने घर पटना सुरक्षित पहुंच चुकी हूं। प्रार्थना करने वाल

लता मंगेशकर और आशा भोसले पर भी लग चुके हैं खेमेबाजी के आरोप
देव डी: अभय देओल से डायरेक्टर अनुराग कश्यप को हुई थी ये बड़ी दिक्कत, बातचीत कर दी बंद
FWICE Director BN Tiwari says that Salman khan helps me and household on this lock down

[ad_1]

ये था आखिरी पोस्ट

ये था आखिरी पोस्ट

सुशांत की बहन ने फेसबुक पोस्ट पर जानकारी देते हुए लिखा था- मैं अपने घर पटना सुरक्षित पहुंच चुकी हूं। प्रार्थना करने वाले और इस काम में मदद करने वाले हर किसी का शुक्रिया। आज हम भाई का अस्थि विसर्जन करेंगे। मैं फिर से आप सभी से आग्रह करती हूं कि उसके लिए प्रार्थना करें और उन्हें सारी अच्छी यादों और दिल में ढ़ेर सारा प्यार के साथ विदा करें। उनकी जिंदगी को सेलिब्रेट करें और प्यार भरी विदाई दें।

इमोशनल पोस्ट

इमोशनल पोस्ट

वहीं, उसके पहले बहन ने सुशांत को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा था- “मेरा बाबू, मेरा बच्चा अब हमारे साथ शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है। ये बात मुझे अच्छी तरह से पता है कि आप बहुत दर्द में थे और आखिरी समय तक उससे आप लड़ते रहे क्योंकि आप एक योद्धा थे।”

मुझे माफ कर देना

मुझे माफ कर देना

उन्होंने आगे लिखा- “उन सभी चीजों के लिए मुझे माफ कर देना जिस दर्द से तुम्हें गुजरना पड़ा। अगर ये संभव हो सकता तो मैं निश्चित ही तुम्हारे दुख दर्द ले लेती और सारी खुशियां समेट कर तुमको दे देती। तुम्हारी टिमटिमाती आंखों ने, तुम्हारी वो मासूम मुस्कान ने दुनिया को सिखाया कि कैसे सपने देखें। मैं तुमसे हमेशा बहुत सारा प्यार करती रहूंगी। तुम जहां भी रहो मेरे बच्चे हमेशा खुश रहो।”

बिहार के सुशांत

बिहार के सुशांत

बिहार के पटना में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत एक संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखते थे, उनके पिता सरकारी अफसर रहे हैं तो परिवार में तीन बहनें हैं, सुशांत सबके चहेते भाई थे। और उनकी मौत ने सभी को तोड़ दिया है।

दिल्ली से इंजीनियरिंग

दिल्ली से इंजीनियरिंग

दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सुशांत थियेटर और डांसिंग से जुड़ गए। कुछ सालों के संघर्ष के बाद सुशांत ने टेलीविजन की दुनिया में एंट्री ली, जहां जल्द ही लोगों ने उन्हें नोटिस किया और उन्हें बैक टू बैक काम मिलता गया।

2019 में गए थे घर

2019 में गए थे घर

सुशांत अपनी मां के काफी करीब थे लेकिन उनकी मां का देहांत साल 2002 में ही हो गया था, मां के गुजरने के बाद सुशांत सिंह की फैमिली दिल्ली से बिहार ही शिफ्ट हो गई थी, साल 2019 में सुशांत आखिरी बार अपने घर गए थे।

[ad_2]

Source link