सिर्फ आमिर खान की बेटी ही नहीं, इन 7 सेलेब्स के भी पुकारे जाते हैं गलत नाम

HomeNews

सिर्फ आमिर खान की बेटी ही नहीं, इन 7 सेलेब्स के भी पुकारे जाते हैं गलत नाम

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बताया कि उनके नाम का सही उच्चारण क्या है। अभी तक आयरा को इरा खान कहा जाता था, लेकिन अपने एक सो

ड्रग्स मामला: NCB के सामने पेश नहीं हुईं दीपिका की मैनेजर, अब मां और कंपनी को दिया समन
सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video
बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have a good time fathers day 2020 with stunning footage

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बताया कि उनके नाम का सही उच्चारण क्या है। अभी तक आयरा को इरा खान कहा जाता था, लेकिन अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आयरा ने अपने नाम का सही उच्चारण बताया। वैसे सिर्फ आयरा ही नहीं, बल्कि कुछ और सितारे भी एंटरटेनमेंट जगत में मौजूद हैं, जिनका अक्सर नाम गलत लिया जाता है।

अभिनेत्री कल्कि केकलां को लंबे वक्त तक कल्कि कोचलिन कहा जाता रहा था। दरअसल कल्कि के नाम Kalki Koechlin को हिंदी में कल्कि कोचलिन लिखा जाता था, लेकिन एक बार  कल्कि ने साफ कर दिया था कि उनका सरनेम हिंदी में केकलां लिखा जाएगा।

बॉलीवुड की खूबसूरत और दमदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी कई लोगों द्वारा गलत लिया जाता है, जिसकी वजह है E अक्षर। दरअसल दीपिका के सरनेम Padkuone में E की चलते कई बार दीपिका को पादुकोण की जगह पादुकोणे कहा गया, हालांकि दीपिका का सही सरनेम पादुकोण है।