सारा अली खान ने अब्बा सैफ अली खान को दी फादर्स डे की बधाई,

HomeCinema

सारा अली खान ने अब्बा सैफ अली खान को दी फादर्स डे की बधाई,

सारा अली खान (Sara Ali Khan) का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और इवेंट्स के मुताबिक तस्वीरें भी शेयर करती हैं।

यूं ही नही फिल्म पीके में इतने लाल हो गए थे आमिर खान के होंठ, एक दिन में चबा जाते थे इतने सारे पान
These actors praising new launch of Amazon prime video title as Penguin
इरफान खान के बेटे बाबिल बोले- नेपोटिज्म पर बोलो लेकिन सुशांत को कारण मत बनाओ

सारा अली खान (Sara Ali Khan) का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और इवेंट्स के मुताबिक तस्वीरें भी शेयर करती हैं। ऐसे में सारा अली खान ने फादर्स डे के खास मौके पर अब्बा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को विश किया है।

सारा ने सोशल मीडिया पर दो थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में सारा अली खान के साथ उनके पिता सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। सारा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी फादर्स डे अब्बा।’ सोशल मीडिया यूजर्स सारा की इन थ्रोबैक तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट करते हुए अपना प्यार जता रहे हैं।

बता दें कि सारा अली खान अक्सर अलग- अलग अंदाज और मौकों पर अपने फोटोज-वीडियोज शेयर करती हैं। सारा के फोटोज भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं। चाहें देसी अवतार की बात हो या फिर बोल्ड अंदाज की, सारा का हर स्टाइल फैन्स को पसंद आता है।

याद दिला दें कि सारा अली खान ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सारा फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। वहीं सारा की तीसरी फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल थी। इसके साथ ही सारा आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन में दिखी थीं। सारा अली खान जल्दी ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष मुख्य किरदारों में दिखेंगे।