सवाई भट्ट के बाहर होने से फूटा फैंस का गुस्सा, शो पर लगाए ये आरोप

HomeTelevision

सवाई भट्ट के बाहर होने से फूटा फैंस का गुस्सा, शो पर लगाए ये आरोप

सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ से सवाई भट्ट का सफर खत्म हो गया है। देश की जनता द्वारा कम वोट पाने की वजह से रविवार के एपिसोड में सवाई ने इस शो के

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के प्रोमो में Rekha को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए थे Neil Bhatt, बोले ‘मेरे तो रोंगटे.
Kapil Sharma ने अपने बेटे को दिया खास नाम, मतलब जानकर करेंगे तारीफ
Indian Idol 12: सायली कांबले के सुरों की दीवानी हुईं करिश्मा कपूर, दोनों ने मिलकर ‘ले गई ले गई’ गाने पर लगाए ठुमके

सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ से सवाई भट्ट का सफर खत्म हो गया है। देश की जनता द्वारा कम वोट पाने की वजह से रविवार के एपिसोड में सवाई ने इस शो के अलविदा कह दिया। सवाई के बाहर जाते कि इंडियन आइडल 12 एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गया है। सोशल मीडिया पर शो को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। लोग सवाई भट्ट के एलिमिनेट होने से काफी नाराज़ हैं और इस शो को बायस्ड बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे लोगों का कहना है कि शनमुखप्रिया शो में मौजूद हैं और सवाई भट्ट बाहर चले गए ये पूरी तरह से गलत फैसला है। ये जनता की वोटिंग के आधार पर नहीं किया है। वहीं फैंस उत्तराखंड के पवनदीप के बॉटम 2 में आने से भी काफी खफा हैं। लोगों ने ट्वीट के जरिए अलग-अलग तरह से अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है।

सवाई जब शो में ऑडिशन देने आए थे तब उन्होंने अपना परिचय दिया था कि वो राजस्थान के किसी गांव से ताल्लुक़ रखते हैं। सवाई ने अपने बारे में बताया था कि वो बहुत गरीब परिवार से आते हैं। उनके यहां कठपुतली का काम होता है, जो कि अब ज्यादा चलन में नहीं है। इस वजह से उनकी कोई आमदनी नहीं होती और वो बहुत गरीब हैं। सवाई के संघर्ष की कहानी सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। सवाई ने कुछ वक्त पहले शो छोड़ने की भी इच्छा ज़ाहिर की थी क्योंकि उनके घर में आमदनी का मुख्य ज़रिया वहीं हैं और वो पिछले कई महीनों इंडियन आइडल में हैं ऐसे में उनका परिवार बहुत मुश्किल दौर से गुज़ रहा है। हालांकि जजेज़ ने उन्हें शो छोड़ने से मना कर दिया था और ये भरोसा दिलाया था कि सब उनके परिवार के साथ हैं।