सई को मनाने के लिए दिलफेंक आशिक बनेगा विराट, पाखी को लगेगी मिर्ची

HomeTelevision

सई को मनाने के लिए दिलफेंक आशिक बनेगा विराट, पाखी को लगेगी मिर्ची

स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के विराट और सई के बीच दूरियां आ चुकी है। पाखी की लगाई चिंगारी ने व

Indian Idol 12 के सेट पर हुई इफ्तार पार्टी, Mohd Dansih के लिए मेकर्स ने किया खास इंतजाम
झांझरिया पर Jackie Shroff के साथ Suniel Shetty ने लगाए ठुमके, पर माधुरी का रिएक्शन हो गया वायरल
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: सई की वजह से बुरी फंसेगी भवानी, होली के मौके पर होगी किरकिरी

स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के विराट और सई के बीच दूरियां आ चुकी है। पाखी की लगाई चिंगारी ने विराट और सई के रिश्ते को तोड़कर रख दिया है। विराट चाहकर भी सई से अपने दिल की बात नहीं कह पा रहा है। नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की अब तक की कहानी में आपने देखा, सई पूरे परिवार के सामने पाखी और विराट की पोल खोल देती है। जिसके बाद पाखी, सई और पूरे परिवार को अपनी अधूरी लव स्टोरी सुनाती है। सई की बेरुखी विराट का दिल तोड़ देती है।

घर में झगड़ा होने के बाद सई, पुलकित के घर पहुंच जाती है। वहीं दूसरी तरफ विराट, सई को लेकर परेशान हो जाता है। भवानी मौके का फायदा उठाने की कोशिश करती है। भवानी, पाखी को लेकर विराट के पास जाती है। विराट पाखी को अनदेखा कर देता है। विराट को शांत करने के लिए सनी उसे वड़ापाव लाकर देता है।

वड़ापाव देखकर विराट को याद आता है कि ये सई का फेवरेट खाना है। वहीं दूसरी तरफ सई भी वड़ावाप देखकर इमोशनमल हो जाती है। पुलकित विराट को फोन करेगा। पुलकित विराट को बताएगा कि सई उसके घर पर है। ये बात सुनकर विराट का खून खौल जाएगा। ऐसे में पुलकित, विराट को समझाएगा।

पुलकित से बात करने के बाद विराट फैसला करेगा कि वो किसी भी हाल में सई को मनााकर रहेगा। विराट अगले ही दिन एक लवर बॉय की तरह सई के कॉलेज पहुंच जाएगा। यहां पर विराट सी से बात करने की कोशिश करेगा। सई विराट को नजरअंदाज करेगी। जिसके बाद विराट और सई की बड़ी नोंक झोंक हो जाएगी। इस दौरान विराट सई को मना लेगा। विराट सई से वादा करेगा कि उनकी शादी के बीत अतीत कभी नहीं आएगा।