श्वेता के बर्थडे पर भावुक हुए अमिताभ, शेयर की अनसीन फोटो, लिखा- बेटियां बेस्ट होती हैं

HomeCinema

श्वेता के बर्थडे पर भावुक हुए अमिताभ, शेयर की अनसीन फोटो, लिखा- बेटियां बेस्ट होती हैं

आज 17 मार्च को श्वेता बच्चन के जन्मदिन पर भी अमिताभ ने बेटी संग फोटो शेयर की है. उन्होंने अपने ब्लॉग में लोगों को श्वेता के लिए बर्थडे विशेज का धन्यवा

पहली बार ग्रे शेड कॉप के किरदार में होंगे अजय, डिजिटल डेब्यू के लिए ले रहे मोटी रकम!
ऋतिक रोशन ने नहाते हुए शेयर की तस्वीर, लड़कियों के साथ लड़के भी हुए फिदा
सुशांत सिंह राजपूत का सपोर्ट करने पर सलमान खान ट्रोल, अरबाज आए सामने Salman Khan badly troll on assist sushant singh Rajput brother Arbaaz Khan tweet

आज 17 मार्च को श्वेता बच्चन के जन्मदिन पर भी अमिताभ ने बेटी संग फोटो शेयर की है. उन्होंने अपने ब्लॉग में लोगों को श्वेता के लिए बर्थडे विशेज का धन्यवाद देते हुए एक मजेदार फोटो शेयर की है. तस्वीर में जहां श्वेता बहुत छोटी हैं वहीं अमिताभ व‍िग लगाए बूढ़े नजर आ रहे हैं.

श्वेता नंदा बच्चन अपने प‍िता अमिताभ बच्चन की बेटी होने के अलावा खुद की भी अलग पहचान रखती हैं. बॉलीवुड से दूर होने के बावजूद वे किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं. अक्सर अपने पर‍िवार के साथ श्वेता तस्वीरों के जर‍िए अपनी खास बॉन्ड‍िंग साझा करती रहती हैं. वहीं उनके प‍िता अमिताभ भी बेटी श्वेता और बेटे अभ‍िषेक के प्रति अपने प्यार को जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते.

आज 17 मार्च को श्वेता बच्चन के जन्मदिन पर भी अमिताभ ने बेटी संग एक मजेदार फोटो शेयर की है. उन्होंने अपने ब्लॉग में लोगों को श्वेता के लिए बर्थडे विशेज का धन्यवाद देते हुए एक मजेदार फोटो शेयर की है. तस्वीर में जहां श्वेता बहुत छोटी हैं वहीं अमिताभ व‍िग लगाए बूढ़े नजर आ रहे हैं. वे बेटी को प्यार से देखते बहुत खुश दिखाई पड़ रहे हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर भी अमिताभ ने फोटो शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने प्यार और भावुकता के साथ लिखा- ‘बेट‍ियां बेस्ट होती हैं’.

श्वेता के छोटे भाई एक्टर अभ‍िषेक बच्चन ने भी बचपन की एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. फोटो में नन्हें अभ‍िषेक और श्वेता पिता अमिताभ की गोद में नजर आ रहे हैं. अभ‍िषेक ने श्वेता को विश करते हुए लिखा- ‘ हैप्पी बर्थडे बड़ी बहन…लव यू’. धुंधली पड़ चुकी उनकी यह तस्वीर आज भी उनके बीच प्यार को जाह‍िर करती है. जहां पिता अमिताभ के साथ श्वेता स्पेशल बॉन्ड‍िंग शेयर करती हैं वहीं भाई अभ‍िषेक के साथ भी श्वेता की ट्यून‍िंग बहुत खास है.