श्रीदेवी की बेटी ने किया वो काम जिससे चौतरफा हो रही जाह्नवी की तारीफ, एक बोला-मां ने अच्छी परवरिश की है

HomeCinema

श्रीदेवी की बेटी ने किया वो काम जिससे चौतरफा हो रही जाह्नवी की तारीफ, एक बोला-मां ने अच्छी परवरिश की है

श्रीदेवी (Sridevi) की बेटी जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) को उनके सॉफ्ट नेचर के लिए जाना जाता है। कई बार जाह्नवी गरीबों को पैसे देते तो कभी किसी जरुरतमं

द दूरबीन बॉयज’ का नया गाना Baahon Mein का धमाल, खूब देखा जा रहा Video
अक्षय कुमार ने ‘रक्षाबंधन’ के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग खत्म की, फिल्म के सेट से फोटो शेयर कर खुद दी जानकारी
बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have a good time fathers day 2020 with stunning footage

श्रीदेवी (Sridevi) की बेटी जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) को उनके सॉफ्ट नेचर के लिए जाना जाता है। कई बार जाह्नवी गरीबों को पैसे देते तो कभी किसी जरुरतमंद की मदद करते नजर आ चुकी हैं। हाल ही में जाह्नवी ने एक बार फिर कुछ ऐसा काम किया है, जिससे उनकी चौतरफा तारीफ हो रही है। दरअसल, सोमवार रात जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रूही’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने असिस्टेंट अजीम और उनकी फैमिली को भी इनवाइट किया था। स्क्रीनिंग के दौरान जाह्नवी के कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वो असिस्टेंट की बेटी को गोद में लेकर उसके साथ खेलती दिख रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी ने उस परिवार के साथ काफी वक्त भी बिताया।

जाह्नवी के वीडियो और फोटो देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक शख्स ने लिखा-वो सबसे नर्म दिल वाली स्टार किड हैं। देखिए उन्होंने कैसे बच्चे को गोद में लिया और उसके साथ प्यार से खेल रही हैं। जाह्नवी अजीम जी से उनके फोन के बारे में पूछती हैं, ताकि ये फोटो उनके साथ भी रह सके। श्रीदेवी ने जाह्नवी की बहुत अच्छे से परवरिश की है।

एक और शख्स ने लिखा- वो बिल्कुल जमीन से जुड़ी हुई हैं। मुझे दुख होता है कि मैंने उन्हें गलत समझा। जाह्नवी मैं तुम्हारी फैन हो गई हूं। वहीं शख्स ने कहा- जाह्नवी ने न सिर्फ खुद को एक आर्टिस्ट के तौर पर निखारा है बल्कि वो एक अच्छी इंसान बनकर भी सामने आई हैं। जाह्नवी अपनी अपनी सुपरस्टार मां श्रीदेवी की तरह ही प्यारी हैं।