‘शेरशाह’ का ट्रेलर देख सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं बल्कि हर जगह हो रही अभिषेक बच्चन की तारीफ, जानिए क्यों

HomeCinema

‘शेरशाह’ का ट्रेलर देख सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं बल्कि हर जगह हो रही अभिषेक बच्चन की तारीफ, जानिए क्यों

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'शेरशाह' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
सुशांत सिंह राजपूत को इस कारण से लग रहा था मर्डर की आशंका | Sushant singh rajput’s suspected his homicide by mahesh Bhatt
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बाद उनका इंस्टाग्राम हुआ मेमोरलाइज्डSushant singh Rajput suicide Instagram provides remembering to actor account

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘शेरशाह’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म के लिए सिद्धार्थ की तो तारीफ हो ही रही है। लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ‘शेरशाह’ का ट्रेलर देख अभिषेक बच्चन की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों ?

नहीं जानते! तो हम आपको बताते हैं… दरअसल फिल्म ‘शेरशाह’ परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की असल कहानी पर आधारित है। लेकिन ये किरदार दर्शक पहले भी फिल्म ‘LOC कारगिल’ में देख चुके हैं। LOC में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार अभिषेक बच्चन ने निभाया था। अब ‘शेरशाह’ का ट्रेलर देखकर लोगों को लगता है कि ये किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा से ज्यादा बेहतर अभिषेक बच्चन ने निभाया था। जिसकी वजह से अभिषेक बच्चन की जमकर तारीफें हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘शेरशाह का ट्रेलर बेहतरीन है। सिद्धार्थ मल्होत्रा (शानदार एक्टर और बढ़िया काम किया) लेकिन बुरा मत मानिए मुझे लगता है कि अभिषेक बच्चन ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल #LocKargil में इससे बेहतर किया था। ( इससे ज्यादा एनर्जेटिक, खास तौर पर डायलॉग- ये दिल मांगे मोर, दुर्गा माता की जय।)’

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अभी तुरंत सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर शेरशाह का ट्रेलर देखा है। लेकिन मैं सभी को बताना चाहता हूं कि कोई भी उस एनर्जी और एफर्ट को मैच नहीं कर सकता जो अभिषेक बच्चन ने 2003 में Loc कारगिल फिल्म में दिखाई थी। उनके किरदार को और उनके डायलॉग्स को सुनकर हमेशा रौंगटे खड़े हो जाते हैं।’ वहीं इन यूजर्स के द्वारा ऐसे कमेंट करने पर अभिषेक बच्चन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की है।

‘शेरशाह’ को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया है। फिस्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभा रहे हैं, जो कारगिर युद्ध में सङीद हो गए थे। वहीं कियारा आडवाणी कैप्टन विक्रम बत्रा की पत्नी डिंपल के किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर 12 अगस्त को रिलीज होगी।