शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के सेट पर पहुंचा कोरोना, एक्टर ने खुद को किया आईसोलेट!

HomeCinema

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के सेट पर पहुंचा कोरोना, एक्टर ने खुद को किया आईसोलेट!

इन दिनों देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सभी को चिंता में डाल दिया है। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहीं इस बीच शाहर

सुशांत सिंह राजपूत साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म! Sushant Singh Rajput was last for another movie Sajid Nadiadwala
सुशांत सिंह राजपूत का हाथ से लिखा नोट, मां के लिए इमोशनल कविता | Sushant Singh Rajput’s handwritten be aware for his mom after she handed away
फिल्म के बाद एनिमेटेड अवतार में नजर आएंगे चुलबुल पांडे, आज से शुरू होगी दबंग सीरीज

इन दिनों देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सभी को चिंता में डाल दिया है। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहीं इस बीच शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के सेट पर कोरोना पहुंच गया है। जिसके बाद अभिनेता ने खुद को आईसोलेट भी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कारण से फिल्म की शूटिंग भी बीच में ही रोकनी पड़ गई है। शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग के लिए दुबई गए थे, वो कुछ समय पहले ही मुंबई लौटे हैं।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म बीते काफी दिनों से चर्चा में है, दुबई में इस फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग हुई है। वहीं इसमें सलमान खान ने भी कैमियो किया है। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के सेट पर कोरोना केसेस सामने आए हैं। इस फिल्म के कुछ क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जैसे ही ये शाहरुख खान को पता चला तो कोरोना के खतरे से बचने के लिए उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है।

कोरोना संक्रमित फिल्म के क्रू मेंबर्स को मुंबई के अंधेरी स्थित एक जगह पर क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म से जुड़े सभी लोग आईसोलेशन में चले गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन्स पूरी तरह फॉलो कर रहे हैं।

बता दें कि शहरुख खान ने लगभग एक महीने तक दुबई में ‘पठान’ की शूटिंग की है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा वहीं शूट हो चुका है। हालांकि, अब इसकी शूटिंग कुछ समय के लिए रोकनी पड़ गई है। इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।