विश्व कैंसर दिवस पर बयाँ किया दर्द कैंसर के दौरन ऐसा महसूस करती थी सोनाली

HomeNews

विश्व कैंसर दिवस पर बयाँ किया दर्द कैंसर के दौरन ऐसा महसूस करती थी सोनाली

विश्व कैंसर दिवस पर बयाँ किया दर्द कैंसर के दौरन ऐसा महसूस करती थी सोनाली कैंसर एक ऐसी बिमारी है जिसका जिक्र ही व्यक्ति को अंदर तक तोड़ कर रख

KOLKATA INTERNATIONAL FILM FESTIVAL ख़राब स्वास्थ्य को देखते हुए
2020 में रिलीज़ होने वाली ऐसी फिल्में जिन्हे आप ज़रूर देखना चाहेंगे
Huma Qureshi joins the solid of Akshay Kumar-starrer Bell Backside – bollywood

विश्व कैंसर दिवस पर बयाँ किया दर्द कैंसर के दौरन ऐसा महसूस करती थी सोनाली

कैंसर एक ऐसी बिमारी है जिसका जिक्र ही व्यक्ति को अंदर तक तोड़ कर रख देता है। बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां इस बिमारी के कारण आज इस दुनिया में नही हैं जबकि कई ऐसे नाम भी हैं जिन्होंने कैंसर से जिंदगी की ये जंग जीत ली है और आज सामान्य जीवन बिता रहे हैं। इनमे ही एक मशहूर नाम है सोनाली बेंद्रे का अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी 2018 में कैंसर से पीड़ित थीँ।

“विश्व कैंसर दिवस” जो की 4 फ़रवरी को मनाया जाता है के अवसर पर सोनाली ने सोशल मिडिया पर बेहद खास पोस्ट साझा की इस पोस्ट जिसकी की बहुत चर्चा हो रही है।सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ख़ास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कैंसर के दौरान से लेकर इस रोग से ठीक होने तक उनके लुक में आये परिवर्तन की तस्वीरों को शामिल किया है।

इस वीडियो के साथ ही उन्होंने कैंसर के बारे में अपने अनुभव भी साझा किये। उन्होंने लिखा,”जिंदगी में बदलाव ही स्थायी है और कैसे जिंदगी बदल जाती है। इस बात को करीब दो साल हो चुके हैं इस दौरान मैंने कई बातें सिखाई हैं। इस दौरान इसने मुझे एक अँधेरी सुरंग के आखिर में रौशनी देखने तक का धैर्य सिखाया है। मैंने खुद को नया पाया और रोजाना खुश रहने की क्षमता की ओर खुद को बढ़ता पाया।”

सोनाली ने आगे लिखा है” मुझे खुद को पहचानने के सफर ने मुझे इस बात को याद दिलाया की मैं इससे कहीं अधिक हूँ।हम में से वह सभी लोग जो इससे गुजर से उन्हें यह याद रखना चाहिए की कैंसर हमे परिभाषित नही कर सकता।”इस वीडियो के साथ सोनाली ने एक कैप्शन भी लिखा जिसमे उन्होंने लिखा है,”खुद के लिए नोट, आप सभी अपनी बॉडी को सुने और नियमित जाँच करवाएं ।पहले ही कैंसर की पहचान होने से मदद मिलती है,हैशटैग वर्ल्ड कैंसर डे।”

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे साल 2018 में हाई ग्रेड कैंसर डायग्नोज हुईं थीं। सोनाली ने खुद अपने सोशल मिडिया अकॉउंट के जरिये यह जानकारी शेयर की थी जिसके बाद उनके फैन्स काफी निराश हो गए थे। सोनाली का इलाज न्यूयार्क में चला और उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली।