विराट संग सारे रिश्ते-नाते तोड़ेगी सई, जगताप की एंट्री से हिल जाएगा चौहान हाउस

HomeTelevision

विराट संग सारे रिश्ते-नाते तोड़ेगी सई, जगताप की एंट्री से हिल जाएगा चौहान हाउस

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सई एक मुश्किल से पार पाती ही है कि सामने एक नई मुसीबत दिख जाती

खतरों के खिलाड़ी: तेजस्वी पर गुस्सा हुए रोहित शेट्टी बोले- अपनी हद में रहो
Pawandeep Rajan-Arunita Kanjilal के छक्के छुड़ाने के लिए Sawai Bhatt ने कसी कमर, Himesh Reshammiya के साथ जल्द रिलीज करेंगे पहला गाना
Imlie Spoiler Alert: दूसरी शादी नहीं करेगी मालिनी, अतीत का सच जानकर इमली और आदित्य को लगेगा झटका

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सई एक मुश्किल से पार पाती ही है कि सामने एक नई मुसीबत दिख जाती है। कुछ दिन पहले ही चौहान हाउस में सई की वापसी हुई थी, लेकिन तबसे लेकर आजतक वो इस घर में चैन की सांस नहीं ले पाई है। इस समय विराट अपने नए मिशन पर गया और सई चौहान हाउस में और भी अकेली पड़ गई है। पाखी उसे टारगेट करने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही है।

पाखी सई पर कीचड़ उछालने में भी पीछे नहीं हटी। बीते दिनों ही पाखी ने सई और मोहित के रिश्ते पर सवाल उठाया था। पाखी की बातों को सुनकर सई के होश उड़ गए थे। सई अपने आपको सही साबित करने में कामयाब तो हो गई लेकिन इस बार उसे एक ऐसी अग्निपरीक्षा देनी होगी, जिससे पार पा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी के सितम सह-सहकर सई हार मान लेगी। सई चौहान हाउस को छोड़ने का फैसला ले लेगी। घर छोड़ने से पहले सई विराट के साथ सारे रिश्ते-नाते भी खत्म कर देगी।

सई की मुसीबतों को बढ़ाने के लिए सीरियल में उसके पुराने आशिक जगताप की भी एंट्री होने वाली है। जगताप को विराट अपने नए मिशन पर गिरफ्तार करने वाला है। जगताप की एंट्री से सई की पूरी दुनिया ही हिल जाएगी। अब देखना होगा कि सई की जिंदगी में और कौन-कौन सी मुश्किलें आने वाली हैं?