विराट छोड़ देगा चौहान हाउस, पाखी को लगेगा धक्का

HomeTelevision

विराट छोड़ देगा चौहान हाउस, पाखी को लगेगा धक्का

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी के नया ही मोड़ ले लिया है। सई जोशी (Ayesha Singh) को होश आने के बाद पुलक

एयरपोर्ट पर विवेक दहिया से लिपटकर रोईं दिव्यांका त्रिपाठी, अब काटने को दौड़ रहा खाली घ
Bigg Boss 13 update सिक्रेट रूम से सीधे अस्पताल पहुँचे सिद्धार्थ शुक्ला
Indian Idol 12: रेखा ने विशाल डडलानी के सिर पर बजाया तबला, हैरान सिंगर ने शेयर की ये फनी तस्वीरें फीलिंग्स

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी के नया ही मोड़ ले लिया है। सई जोशी (Ayesha Singh) को होश आने के बाद पुलकित उससे मिलने जाता है। हॉस्पिटल में सई की हालत देखने एक बाद पुलकित हैरान रह जाता है। हालांकि पुलकित सई से मिलने के बाद उसे कहता है कि वो एक बार विराट (Neil Bhatt) से मिल ले लेकिन सई खुद पुलकित को मना कर देती है। सई पुलकित को बताती है कि विराट ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए। पुलकित कहता है कि सई की हालत के लिए वो विराट को कभी माफ नहीं करेगा। इतना ही नहीं विराट को अपनी गलती का एहसास होता है और वो बार-बार पुलकित से रिक्वेस्ट करता है कि वो एक बार उसे सई से मिलने दे। पत्रलेखा (पाखी) की सच्चाई विराट के सामने आएगी और वो चौहान निवास को छोड़ने का फैसला लेगा।

सई को होश आने के बाद विराट उसके रूम में मिलने जाएगा। विराट सई से कहता है कि उसने कभी भी अपनी पत्नी को करैक्टरलेस नहीं कहा। वो सई को रोते हुए अपने घर वापस चलने के लिए कहता है लेकिन सई मना कर देती है। सई बार-बार विराट को उसकी गलती का एहसास दिलाती है कि उसने शब्दों से नहीं लेकिन उससे करैक्टरलेस जैसा फील कराया है। आज पाखी की पोल खुल जाएगी।

विराट मोहित को सभी घरवालों को घर लेकर जाने के लिए कहता है। विराट कहता है अगर सई को किसी चीज की जरूरत पड़ती है, तो मैं हूं यहां पर। तभी पाखी बीच में बोल पड़ती है कि सई का ध्यान रखने के डॉक्टर हैं, तो फिर तुम्हारा यहां क्या काम? यहां ऐसे रुकने का कोई फायदा नहीं है। विराट गुस्से में आकर पाखी से कहता है कि सई के पास रुकने के लिए मुझे ना तुमसे इजाजत लेने की जरूरत है और ना सलाह।

सभी घरवालों के जाने के बाद विराट सई के कमरे के बाहर बैठ जाता है। विराट के पास बैठकर निनाद कहता है कि सई की कोई गलती नहीं थी और ना उस लड़के की थी। गलती सिर्फ मेरी थी, अगर मैंने अंजिक्य को कमरे में जाने से रोका होता, तो शायद ये सब कुछ नहीं होता। निनाद कहता है कि अंजिक्य सई के रूम में जाने के लिए तैयार ही नहीं था। वो बाहर से ही नोट्स देकर जाने वाला था। पत्रलेखा ने उससे कहा कि सई से मिलने बिना वो ना जाए। ये बात सुनकर विराट हैरान रह जाता है। अब देखना यह है कि पाखी का सच जानने के बाद विराट उसके साथ कैसा बर्ताव करता है।