विक्की कौशल ने उरी बेस कैंप पहुंच कर जवानों के साथ की खूब मस्ती

HomeCinema

विक्की कौशल ने उरी बेस कैंप पहुंच कर जवानों के साथ की खूब मस्ती

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं. यह फोटो उरी बेस कैंप की हैं. वह भारतीय सेना (Indian Army) के आमंत्रण पर कश्मीर पहु

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में स्टाफ और मैनेजर का बड़ा बयान Sushant Singh Rajput suicide family workers and Supervisor surprising assertion
ऑस्कर की रेस में भारतीय फिल्म ‘जलीकट्टू’ की एंट्री, क्‍या इस बार म‍िलेगा सबसे बड़ा अवॉर्ड?
ओटीटी पर बोल्डनेस परोसने में 5 वेब सीरीज ने तो हद ही पार कर दी

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं. यह फोटो उरी बेस कैंप की हैं. वह भारतीय सेना (Indian Army) के आमंत्रण पर कश्मीर पहुंचे थे.

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने फिल्म उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से देशभर के लोगों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म से उन्होंने फैंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है.

फिल्म में शानदार एक्टिंग करने वाले विक्की एक बार फिर उरी के सैनिकों से मिले हैं. इस दौरान एक्टर के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है. एक्टर का ये अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है.

विक्की हाल में भारतीय सेना के कश्मीर स्थित उरी बेस कैंप (Uri Base Camp) पहुंचे थे. इस दौरान वह खास अंदाज में नजर आए. विक्की ने इस खास मौके की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

विक्की इन फोटोज में भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ नजर आ रहे हैं. फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

पर शेयर हुईं इन फोटोज के साथ एक कैप्शन भी लिखा है. विक्की लिखते हैं, मुझे उरी बेस कैंप, कश्मीर में आमंत्रित करने के लिए भारतीय सेना का बहुत- बहुत धन्यवाद. आपने मुझे स्थानीय लोगों के साथ एक दिन बिताने का मौका दिया, ये सभी लोग गर्मजोशी और अद्भुत प्रतिभा से भरे हुए हैं. हमारी महान सेना के बीच होना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है शुक्रिया, जय हिन्द.