लीड एक्टर्स रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा?

HomeTelevision

लीड एक्टर्स रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा?

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो 'अनुपमा' किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है। टीआरपी की लिस्ट में हर हफ्ते ऊपर रहने वाले इस टीवी सीरीज से जुड़ी एक

Anupama ने मानी हार, परिवार के लिए काव्या के आगे टेके घुटने
Anupamaa Actors Salary Revealed: Sudhanshu Pandey से ज्यादा फीस लेती हैं Rupali Ganguly, इन 15 कलाकारों को मुंहमांगी रकम देते हैं मेकर्स
Indian Idol 12: पवनदीप राजन नहीं इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट, आशीष कुलकर्णी हुए शो से बाहर

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा’ किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है। टीआरपी की लिस्ट में हर हफ्ते ऊपर रहने वाले इस टीवी सीरीज से जुड़ी एक अफवाहों ने दर्शकों को चौंका दिया था। दावा किया जा रहा था कि इसमें लीड किरदार निभा रहे एक्टर्स रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया है। अब हाल ही में खुद सुधांशु ने इन पर जवाब दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी ओर से पूरा मामला समझाया है।

‘अनुपमा’ की को-स्टार रूपाली गांगुली से अनबन की खबरों पर बात करते हुए सुधांशु पांडे का कहना है कि इसमें कुछ गलत नहीं है। मानते हैं विचारों में अंतर होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन इसके अनबन कहना कुछ ज्यादा हो जाता है। बता दें कि कुछ समय पहले सुधांशु ने शो से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने रूपाली को टैग नहीं किया था। इस दौरान सुधांशु ने बताया कि वो एक-दूसरे साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट इसलिए शेयर नहीं कर रहे क्योंकि ‘अनुपमा’ में अब उन दोनों के किरदार एक साथ नहीं हैं।

उन्होंने कहा- ‘ये बेहद मूर्खता भरी चीजें हैं जो लोग खुद ही बना लेते हैं। मुझे तो समझ ही नहीं आता है कि इनका दिमाग कैसे काम करता है। किसी को अनटैग करके मैं अपने करियर में कुछ भी हासिल कैसे करूंगा’। सुधांशु ने आगे कहा कि- ‘आम तौर पर पोस्ट में उन्हें टैग किया जाता है जो तस्वीर में होते हैं और अधिकतर मैं किसी दूसरे से मिले पोस्ट को कॉपी-पेस्ट कर देता हूं। जब शो शुरू हुआ था तो मैंने और रूपाली ने एक साथ कई वीडियोज पोस्ट किए थे। क्योंकि तब शो में हम शादीशुदा थे लेकिन अब शो में मेरे किरदार की शादी काव्या से हो गई है। तो इसलिए जाहिर तौर पर ट्रैक को प्रमोट करने के लिए मैं उसके साथ वीडियो पोस्ट करूंगा’।

सुधांशु ने सफाई देते हुए कहा- ‘रूपाली और मैं अच्छे को-एक्टर्स हैं और अच्छे दोस्त भी हैं। हम दोनों के बीच कुछ भी गलत नहीं है। दो एक्टर्स के बीच विचारों का अंतर हो जाता है और ये बहुत आम बात है। अनबन और कोल्ड वॉर इसके लिए इस्तेमाल करने के लिए काफी बड़े शब्द हैं’।