लता मंगेशकर को सताई धर्मेंद्र की चिंता, फोन पर 20 मिनट तक हुई खास बातचीत

HomeCinema

लता मंगेशकर को सताई धर्मेंद्र की चिंता, फोन पर 20 मिनट तक हुई खास बातचीत

धर्मेंद्र ने लिखा था- शरूर नहीं आया सादगी को मेरी...उम्र भर मैं सहता आया...सहता ही आया. धर्मेंद्र के इस ट्वीट ने लता मंगेशकर का भी ध्यान खींचा. उन्हों

ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब Twinkle khanna shared an superior image with Akshay kumar
अभिषेक कपूर का खुलासा, फिल्म ‘केदारनाथ’ की रिलीज के बाद से खोए-खोए रहते थे सुशांत सिंह राजपूत
मिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ से भिड़ेगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’, क्या है इस क्लैश का पूरा गणित?

धर्मेंद्र ने लिखा था- शरूर नहीं आया सादगी को मेरी…उम्र भर मैं सहता आया…सहता ही आया. धर्मेंद्र के इस ट्वीट ने लता मंगेशकर का भी ध्यान खींचा. उन्होंने धर्मेंद्र को कॉल मिलाया और 20 मिनट तक उनसे बात की.

प‍िछले दिनों धर्मेंद्र ने एक ऐसा ट्वीट किया था जिसमें उनकी मायूसी साफ झलक रही थी. उनके ट्वीट के बाद फैंस में खलबली मच गई. उन्होंने लिखा था- शरूर नहीं आया सादगी को मेरी…उम्र भर मैं सहता आया…सहता ही आया. धर्मेंद्र के इस ट्वीट ने फैंस को परेशानी में डाल दिया कि वे किस बात से इतने उदास हैं. लेक‍िन फैंस के अलावा धर्मेंद्र के ट्वीट ने लता मंगेशकर का भी ध्यान खींचा. उन्होंने धर्मेंद्र को कॉल मिलाया और 20 मिनट तक उनसे बात की है.

स्पॉटबॉय से बातचीत में धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर द्वारा किए गए कॉल पर चर्चा की है. धर्मेंद्र ने कहा- ‘वो बस कुछ नाजुक पलों में से एक था. पिछला साल हम सब के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा है. मुझे मेरे पर‍िवार ने भीड़ से दूर फार्महाउस में रहने के लिए कहा. मैंने एक्सरसाइज करते, कव‍िताएं लिखते और लता जी के गाने सुनते हुए समय बिताया. बल्क‍ि मैंने बस 20 मिनट तक लता जी से फोन पर बात की. लता जी मेरी जान हैं. लॉकडाउन में उनके गानों ने मुझे हिम्मत दी. वो साक्षात सरस्वती मां हैं. हम अक्सर बात करते हैं.’