रितेश देशमुख और सोनाक्षी की फिल्म ‘ककुड़ा’ की शूटिंग शुरू, गांव में अभिशाप की होगी कहानी

HomeCinema

रितेश देशमुख और सोनाक्षी की फिल्म ‘ककुड़ा’ की शूटिंग शुरू, गांव में अभिशाप की होगी कहानी

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और सोनाक्षी जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘ककुड़ा’ में नज़र आने वाले हैं। आरएसवीपी ने आज इस फिल्म की घोषणा कर दी है, फिल्म की श

कमाल आर खान बनायेंगे सुशांत सिंह राजपूत बायोपिक Kamaal R Khan Krk desires to provide Sushant singh Rajput Biopic for justice
मिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ से भिड़ेगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’, क्या है इस क्लैश का पूरा गणित?
“अब तो जागो! इंडस्ट्री में तुम्हारा कोई नहीं है” एक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर खोला राज Detective Byomkesh Bakshy Neeraj Kabi On Sushant Singh Rajput Suicide that is get up name

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और सोनाक्षी जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘ककुड़ा’ में नज़र आने वाले हैं। आरएसवीपी ने आज इस फिल्म की घोषणा कर दी है, फिल्म की शूटिंग भी आज से शुरू हो गई है। इस फिल्म में रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा के अलावा साकिब सलीम भी लीड रोल में नज़र आएंगे। ‘ककुड़ा’ फिल्म निर्माता आदित्य सरपोतदार की हिंदी निर्देशन में पहली फिल्म है, जो पहले ‘क्लासमेट्स’, ‘मौली’ और ‘फास्टर फेने’ जैसी मराठी फिल्में बना चुके हैं।

‘ककुड़ा’ एक गांव में एक अजीब अभिशाप की कहानी के बारे में है। जिसमें सोनाक्षी, रितेश और साकिब की तिकड़ी का सामना एक चुनौतीपूर्ण भूत से होता है जो उन्हें मस्ती से भरी रोलरकोस्टर की सवारी में अंधविश्वास, परंपरा और यहां तक कि प्यार पर भी सवाल खड़ा करने में मजबूर कर देता है। इस फिल्म के राइटर हैं अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक आदित्य सरपोतदार कहते हैं, ‘मैं रोनी स्क्रूवाला के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं। हम फिल्म को किसी बड़े पैमाने की कॉमर्शियल फिल्म से कम नहीं मान रहे हैं। कास्टिंग बिल्कुल सही है और कहानी आपको अपनी सीट के किनारे ले आएगी और सोचने पर मजबूर कर देगी’। फिल्म के बारे में सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, ‘मौजूदा हालात को देखते हुए एक मजेदार कॉमेडी फिल्म वास्तव में समय की ज़रूरत है। मुझे ‘ककुड़ा’ की स्क्रिप्ट उसी समय पसंद आ गयी, जब मैंने इसे पढ़ा था। यह उस तरह की फिल्म है जिसे मैं दर्शकों के रूप में देखना पसंद करूंगी’।

रितेश देशमुख आगे कहते हैं, ‘मैं सोनाक्षी और साकिब के साथ फिल्म में काम करने का इंतजार नहीं कर सकता। मुझे व्यक्तिगत रूप से हॉरर-कॉमेडी शैली पसंद है और ‘ककुड़ा’ मेरे लिए एक घोस्टबस्टर का हिस्सा तलाशने का एक शानदार अवसर है’। साकिब सलीम कहते हैं, ‘एक बेहतरीन कहानी, एक प्रतिभाशाली निर्देशक, एक सहायक निर्माता और बेहद प्रतिभाशाली सह-कलाकार, एक फिल्म में और क्या मांग सकते हैं? ‘ककुड़ा’ एक मजेदार सवारी होने वाली है’। ‘ककुड़ा’ आरएसवीपी द्वारा प्रस्तुत है। डायरेक्ट-टू-डिजिटल हॉरर-कॉमेडी की शूटिंग गुजरात के विभिन्न हिस्सों में शुरू हो गयी है और 2022 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।