रामगोपाल वर्मा ने ‘थलाइवी’ का ट्रेलर देख कंगना रनौत से मांगी माफी, बोले- ‘मैं तुम्हें सलाम करता हूं’

HomeCinema

रामगोपाल वर्मा ने ‘थलाइवी’ का ट्रेलर देख कंगना रनौत से मांगी माफी, बोले- ‘मैं तुम्हें सलाम करता हूं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. पिछले दिनों उन्हें चौथी बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है, वहीं द

Salman Khan की Tiger 3 और Shahrukh Khan की Pathan में होगा ये खास कनेक्शन, फैन्स हो जाएंगे हैरान
विवादों के बीच अक्षय ने रिलीज किया ‘लक्ष्मी’ का नया पोस्टर, कियारा का दिखा अलग अंदाज
KRK ने उड़ाया अर्जुन कपूर का मजाक, कोविड की भेंट चढ़ी जॉन अब्राहम की ‘मुंबई सागा’ और रानी मुखर्जी की नई फिल्म का एलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. पिछले दिनों उन्हें चौथी बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है, वहीं दूसरी तरफ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थलाइवी (Thalaivi)’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ. ट्रेलर देख सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग उनके काम की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद रामगोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) ने सभी कंगना की न सिर्फ जमकर तारीफ की, बल्कि उनसे माफी मांगते हुए कह दिया कि दुनिया में उनसे जैसी बहुमुखी प्रतिभा वाली एक्ट्रेस नहीं है.

इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में ट्वीट कर लिखा- रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा, ‘कंगना… मैं कुछ बातों में और कुछ अतिशयोक्तियों पर आपसे असहमत हो सकता हूं, लेकिन मैं आपको सलाम करता हूं. सुपर डुपर थलाइवी के लिए… फिल्म का ट्रेलर शानदार है और मैं ये कह सकता हूं कि स्वर्ग में जयललिता भी इसे देखकर रोमांचित हो रही होंगी’.

‘कंगना जो भी मजबूत राय रखता है, उसे कड़ी प्रतिक्रियाएं मिलती ही हैं. मैं ये स्वीकार करना चाहूंगा कि मुझे लगा थी कि आपने कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ा कर बोल दिया था कि, जब आपने खुद की हॉलीवुड की महान हस्तियों से तुलना की थी. लेकिन अब मैं माफी मांगता हूं और इस बात से सौ प्रतिशत सहमत हूं कि इस दुनिया में आपके जैसी बहुमुखी प्रतिभा वाली एक्ट्रेस नहीं है’.