रणवीर के साथ इस तरह वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहीं दीपिका, शेयर की पहले दिन की तस्वीर

HomeCinema

रणवीर के साथ इस तरह वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहीं दीपिका, शेयर की पहले दिन की तस्वीर

रणवीर के साथ इस तरह वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहीं दीपिका, शेयर की पहले दिन की तस्वीर फिल्म छपाक के बाद दीपिका अपने पति रणवीर के साथ अच्छा स

“अब तो जागो! इंडस्ट्री में तुम्हारा कोई नहीं है” एक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर खोला राज Detective Byomkesh Bakshy Neeraj Kabi On Sushant Singh Rajput Suicide that is get up name
खास तरह की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं अरूणा ईरानी, 9 साल की उम्र में शुरू किया था करियर
मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor

रणवीर के साथ इस तरह वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहीं दीपिका, शेयर की पहले दिन की तस्वीर

फिल्म छपाक के बाद दीपिका अपने पति रणवीर के साथ अच्छा समय बीता रही है। इसी बीच दोनों पिछले दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इसकी एक खास वजह है। वेलेंटाइन वीक में दीपिका और रणवीर दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने विदेश निकले हैं। क्या है आगे कि कहानी आपको आगे बताते हैं।

इंस्टाग्राम पर की फोटो शेयर

असल मे दीपिका ने अपने इस स्पेशल टूर के बान में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सबको बताया कि वह छुट्टी मनाने के लिए वह विदेश गई है। अपने देश में फैंस की वजह से भले ही दीपिका का खुलेआम नहीं घूम सकती लेकिन विदेश में जाकर वह सड़कों पर साइकिल चलाने का पूरा पूरा आनंदल उठा रही हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा  पहला दिन, मैंने झाड़ियों में साइकिल चलाया।
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें दो जोड़ी चप्पलें नजर आ रही हैं। एक जोड़ी चप्पल जहां रणवीर सिंह की है तो वहीं दूसरी जोड़ी चप्पल दीपिका पादुकोण की। इसके साथ ही दीपिका ने एक रोमांटिक कैप्शन भी तस्वीर के साथ में लिखा।

श्रीलंका में है दीपिका

इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें रणवीर और उनका पासपोर्ट दिख रहा है। इस फोटो पर दीपिका ने कैप्शन में लिखा है कि  ‘मैं और वो… छुट्टियां।’ हालांकि वह कहां गई है इस बात की जानकारी उन्होंने नहीं दी। बोर्डिंग पास पर UL 142 नजर आ रहा है जिसके बाद माना जा रहा है वो श्रीलंका की राजधानी कोलंबो गई हैं।

अब महाभारत की तैयारी

बता दें कि फिल्म ‘छपाक’ के बाद अब दीपिका फिल्म ‘महाभारत’ को लेकर चर्चा में हैं। पौराणिक कथाओं पर आधारित इस फिल्म को दीपिका ने अपना सबसे बड़ा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट करार दिया है। इस फिल्म में वह द्रौपदी के किरदार कर रही है। फिल्म में दीपिका अभिनय करने के साथ मधु मंटेना के साथ निर्माता की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। दीपिका ने कहा कि ‘महाभारत को बनाना दूसरी फिल्मों की तुलना में काफी अलग है। निर्माण के स्तर से लेकर बजट और कॉस्टयूम तक में पांच गुना अधिक मेहनत लगेगी। मैं कम समय में इसे नहीं कर सकती हूं।’