रणबीर कपूर के बाद संजय लीला भंसाली हुए कोरोना पॉजिटिव, आलिया भट्ट की चिंता बढ़ीं

HomeCinema

रणबीर कपूर के बाद संजय लीला भंसाली हुए कोरोना पॉजिटिव, आलिया भट्ट की चिंता बढ़ीं

मुंबई. कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार सुबह बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के कोरोना पॉजिटि

Coolie No 1 के Trailer को देखकर गोविंदा का हुआ बुरा हाल, दर्शकों ने वरुण की एक्टिंग के लिए कह दी ये बात
पत्नी बबीता का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे रणधीर कपूर को देखकर बोले लोग- ‘हालत ठीक नहीं, फिर भी.
देवदास: संजय लीला भंसाली से लेकर माधुरी दीक्षित तक ने फिल्म से जुड़ी यादें कीं साझा, शाहरुख ने बताया मजेदार किस्सा

मुंबई. कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार सुबह बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की सेहत को लेकर खबर आ रही है. खबर है कि संजय लीला भंसाली भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. इस खबर के बाद से फैंस अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की सेहत को लेकर चिंताएं जाहिर कर रहे हैं. संजय फिलहाल घर पर क्वारंटाइन हैं और मेड‍िकेशन पर है.

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)’ की शूटिंग को रोक दिया गया है. बॉलीवुड हंगामा एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं.

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी रोक दी. भंसाली फिलहाल क्वारंटाइन हो गए हैं. उनके पॉजिटिव आने के बाद गंगूबाई काठियावाड़ी की पूरी टीम पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है. अब फिल्म से जुड़े बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा. फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट निभा रही हैं.