मिमी के ट्रेलर की हुई ‘डिलीवरी’, सरोगेसी के ड्रामे में खराब हुई कृति सेनन की हालत!

HomeCinema

मिमी के ट्रेलर की हुई ‘डिलीवरी’, सरोगेसी के ड्रामे में खराब हुई कृति सेनन की हालत!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं. एक्ट्रेस की सरोगेसी और प्रेग्नेंसी पर आधारित मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिमी (Mi

सुशांत को किया गया करोड़ों का पेमेंट? प्रोड्यूसर विजान बोले- हमने नहीं दिए पैसे
Govinda ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाया साजिश रचने का आरोप, अमिताभ बच्चन को लेकर कही हैरान करने वाली बात
Pati Patni Aur Woh में Kartik Aryan के Controversial Dialogue

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं. एक्ट्रेस की सरोगेसी और प्रेग्नेंसी पर आधारित मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिमी (Mimi)’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर ने ही बता दिया था कि कृति सेनन (Kriti Sanon) एक बार फिर नए रूप में नजर आने वाली हैं. शुरुआत से ही फिल्म में कृति सेनन का लुक चर्चा में बना हुआ था. अब ट्रेलर में उनका दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है.

ट्रेलर से जाहिर है कि कृति सेनन एक मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो रुपयों के लिए एक विदेशी कपल के बच्चे की सरोगेट मदर बनने को तैयार हो जाती है. इसके बाद जब कपल अपना फैसला बदल लेता है और बताता है कि अब उसे बच्चा नहीं चाहिए, जिसके बाद मिमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन परिस्थितियों से मिमी कैसे निकलती है, ये मजेदार और बेहद दिलचस्प होने वाला है.

ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, सुप्रिया पाठक और कृति सेनन जैसे सभी कलाकारों का दमदार अंदाज किसी का भी दिल लूट लेगा. कृति सेनन अपने अब तक के करियर में पहली बार ऐसा किरदार निभाती नजर आ रही हैं. जो बेहद अलग और चैलेंजिंग है. बता दें, फिल्म 30 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. ट्रेलर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया से जाहिर है कि उन्हें इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.