मध्य प्रदेश के जंगलों में शुरू हुई शेरनी की शूटिंग, विद्या बालन ने शेयर की तस्वीर

HomeCinema

मध्य प्रदेश के जंगलों में शुरू हुई शेरनी की शूटिंग, विद्या बालन ने शेयर की तस्वीर

एक्ट्रेस विद्या बालन की नई फिल्म शेरनी की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। लॉकडाउन लगने के बाद इस फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी लेकिन अब इस फिल्म

6 मिनट के मोनोलॉग ने कराया हिट, आज करोड़ों में है कार्तिक आर्यन की मार्केट वैल्यू
जॉन अब्राहम ने एक विलेन रिटर्न्स से शेयर की न्यूड तस्वीर, फैन्स बोले- भाई कपड़े कहां गए?
Homi Jehangir Bhabha: भाभा की मौत दुर्घटना थी या साजिश, बताएगी अनिल अंबानी की कंपनी की ये फिल्म

एक्ट्रेस विद्या बालन की नई फिल्म शेरनी की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। लॉकडाउन लगने के बाद इस फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी लेकिन अब इस फिल्म पर काम एक बार फिर से शुरू हो गया है। शेरनी के शूटिंग सेट से कुछ दिलचस्प तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें सभी क्रू मेम्बर पीपीई किट पहने नजर आ रहे है।

फिल्म की शूटिंग मार्च के मध्य में रोकी गई थी और अब 21 अक्टूबर को एक बार इसे फिर से शुरू किया गया है। फिल्म को मध्य प्रदेश के जंगली इलाकों में शूट किया जा रहा है।

बता दें कि सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के बाद शूटिंग शुरू तो की गई है लेकिन उन सभी एहतियातों को ध्यान में रखते हुए जो सरकार द्वारा बताए गए हैं। शूटिंग सेट की तस्वीरों में भी पूरा क्रू सोसल डिस्टेंसिंग मेनटेन करता नजर आ रहा है।