ब्लू साड़ी में नेहा कक्कड़ का गॉर्जियस लुक, पति रोहनप्रीत ने ऐसे किया रिएक्ट

HomeLife Style

ब्लू साड़ी में नेहा कक्कड़ का गॉर्जियस लुक, पति रोहनप्रीत ने ऐसे किया रिएक्ट

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों के साथ-साथ तस्वीरों के कारण भी सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.

सुर्खियों में है उर्वशी रौतेला का 58 लाख रुपये का लुक, 300 साल तक पुरानी नहीं दिखेगी साड़ी
वैवाहिक जीवन के बाद ऐसी हैं रणवीर और दीपिका की जीवन शैली
Indian Idol विनर Salman Ali ने मुंबई में खरीदा सपनों का घर, मदर्स डे पर मां को दिया अनमोल गिफ्ट

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों के साथ-साथ तस्वीरों के कारण भी सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में नेहा ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका साड़ी लुक काफी खूबसूरत लग रहा है.

उन्होंने अपनी सिंगिंग से पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है. वही वे अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं. उनकी ये लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. तस्वीर में आप देख सकते हैं नेहा ने ब्लू कलर की साड़ी कैरी की हुई है.

तस्वीरों में वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, “प्यार करो या पसंद करो” तस्वीर पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, “उफ्फ… हॉटनेस…” बता दें वे तस्वीर पर काफी प्रतिक्रियां बटोर रही हैं.

तस्वीरों में नेहा के साथ उनके पति रोहनप्रीत सिंह को भी देख सकते हैं, जिसमें दोनों काफी अच्छे दिख रहे हैं. बता दें ये तस्वीरें नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसपर उनके फैंस लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं.

रोहनप्रीत का लुक भी देखने लायक है, रोहनप्रीत ने ग्रे कोट के साथ ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट पहना हुआ है. जहां नेहा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं रोहन भी काफी गुड लुकिंग नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में नेहा और रोहनप्रीत की गजब की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है.