बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर खुशी से झूम उठीं Tapsee Pannu, कह दी अपने दिल की बात

HomeCinema

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर खुशी से झूम उठीं Tapsee Pannu, कह दी अपने दिल की बात

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं. हाल ही में हुए एक अवॉर्ड समारोह में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के

विवादों में आमिर:लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के बाद लद्दाख के वाखा गांव को डंपिंग ग्राउंड बनाकर छोड़ आई टीम, फोटो आईं सामने
मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor
कॉन्डम टेस्टर बनने के लिए रकुल प्रीत सिंह तैयार, सारा अली और अनन्या पांडे ने किया इनकार

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं. हाल ही में हुए एक अवॉर्ड समारोह में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाज़ा गया. यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म थप्पड़ के लिए मिला जो कि पिछले साल रिलीज हुई थी. अवॉर्ड लेते हुए तापसी काफी खुश हो गईं और उन्होंने एक स्पीच भी दी. तापसी ने कहा, पिछले साल क्रिटिक का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था, एक साल में ही मैं काफी पॉपुलर हो गई हूं. तापसी ने अवॉर्ड लेते हुए नोमिनेटेड बाकी एक्ट्रेसेस की भी तारीफ की और उन्हें धन्यवाद कहा.

उन्होंने कहा कि नॉमिनेट हुई हर लड़की ने बहुत मेहनत की है. यह देखकर खुशी होती है कि हम सबने अपने किरदारों में जान डालने के लिए कितनी मेहनत की है. तापसी ने चंद लाइनें भी पढ़ीं. तापसी ने कहा, सूरज सा जला मैं तो मेरे उजाले की बातें होंगी, चाँद से चमके तू तो तेरे नूर से रोशन रात होगी, हम सब अपने-अपने आसमान के सितारे हैं तो जब एक साथ चमकेंगे तो रोशन सारी कायनात होगी.

आपको बता दें कि बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए तापसी के अलावा विद्या बालन, जान्हवी कपूर, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण को भी नॉमिनेट किया गया था लेकिन बाज़ी तापसी ने मार ली. फिल्म थप्पड़ में तापसी ने अमृता नाम की लड़की का किरदार निभाया था जो कि पति से थप्पड़ खाने के बाद उसे तलाक देने की लड़ाई लड़ती है. वह आत्म सम्मान पर थप्पड़ की चोट उसे बर्दाश्त नहीं होती. तापसी के अवॉर्ड जीतने पर कंगना रनौत ने तंज कसते हुए कहा था, ये विमल इलाइची फिल्मफ़ेयर अवॉर्ड तुम ही डिजर्व करती हो.