बिग बॉस 7 फेम अरमान कोहली के छोटे भाई का निधन, लाइमलाइट से रहते थे दूर

HomeCinema

बिग बॉस 7 फेम अरमान कोहली के छोटे भाई का निधन, लाइमलाइट से रहते थे दूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राजकुमार कोहली के बेटे और एक्टर अरमान कोहली के भाई रजनीश कोहली का बुधवार को निधन हो गया है। मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में स्टाफ और मैनेजर का बड़ा बयान Sushant Singh Rajput suicide family workers and Supervisor surprising assertion
पति Virat Kohli से कपड़े उधार मांगकर पहनती हैं Anushka Sharma, बताया कैसा होता है उनका रिएक्शन
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड पर आयशा कपूर का खुलासा मुझसे की थी बात Sushant Singh Rajput buddy ayesha adlakha revealed about sushant suicide

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राजकुमार कोहली के बेटे और एक्टर अरमान कोहली के भाई रजनीश कोहली का बुधवार को निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें काफी समय से स्वास्थ्य से संबंधित कुछ परेशानियां थीं। इस दुखद खबर के बाद अरमान कोहली के फैंस और कई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर करते और रजनीश को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। रजनीश लाइमलाइट से दूर रहते थे लेकिन अपने भाई अरमान के बेहद करीब थे। बताया जा रहा है कि रजनीश की उम्र 40 साल थी।

रजनीश कोहली कभी मीडिया के सामने नहीं आए। उनके भाई अरमान ने 40 सालों तक उनका अपने बच्चे की तरह ध्यान रखा। अरमान अपने छोटे भाई से बेहद प्यार करते थे और उनकी जरूरतों का खास ख्याल रखते थे। रजनीश व्हील चेयर पर थे और घर पर रहते थे। वहीं उनके निधन से अरमान कोहली को गहरा सदमा पहुंचा है।

अरमान और रजनीश के पिता राजकुमार कोहली एक जाने-माने फिल्ममेकर हैं। उन्होंने 80s के दौर में कई हिट मल्टीस्टारर फिल्में दी हैं। उनकी मशहूर फिल्मों की लिस्ट में- ‘जानी दुश्मन’, ‘नागिन’, ‘राज तिलक’ शामिल हैं।

वहीं अरमान कोहली बॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। वो सलमान खान के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आए थे। इसके साथ ही वो सलमान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 के चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रहे।