बिग बॉस 13 के बाद फिर से धमाकेदार वापसी कर रहे सिद्धार्थ-शहनाज

HomeTelevision

बिग बॉस 13 के बाद फिर से धमाकेदार वापसी कर रहे सिद्धार्थ-शहनाज

'बिग बॉस 13' के बाद फिर से धमाकेदार वापसी कर रहे सिद्धार्थ-शहनाज,  आएंगे साथ नजर बिग बॉस में हिट जोड़ी रही सिद्धार्थ और शहनाज को एक इतना पसंद किया गय

सलमान नहीं तो ये 6 सेलेब्स हो सकते हैं बिग बॉस OTT के लिए फैंस की पसंद
Bigg Boss 14: कविता कौशिक से फिर भिड़े अली गोनी, गुस्से में बोले- अब बताता हूं गुंडा कौन होता है
Indian Idol 12 ने मारी सबसे लम्बी छलांग, KKK 11 और Anupamaa को मिले ये स्थान

‘बिग बॉस 13’ के बाद फिर से धमाकेदार वापसी कर रहे सिद्धार्थ-शहनाज,  आएंगे साथ नजर

बिग बॉस में हिट जोड़ी रही सिद्धार्थ और शहनाज को एक इतना पसंद किया गया कि एक बार फिर फैंस इनको एक साथ देखने के लिए जोरदार डिमांड कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों को एक साथ देखने के लिए लोग शहनाज का स्वयंवर वाला शो ‘मुझसे शादी करोगे’ के बॉयकॉट की भी डिमांड कर रहे हैं। अगर आप भी इन दोनों की केमिस्ट्री के कायल है तो आपके लिए खुशखबरी है। सिद्धार्थ और शहनाज जल्द ही एक साथ वापसी करने वाले हैं।

सिडनाज की वीडियो हुई वायरल

असल में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो जमकर वायर हो रही है। शेयर की गई ये तस्वीरें और वीडियो है। इन तस्वीरों को खुद सिद्धार्थ और शहनाज ने अपने  इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बता दें कि यह फोटो ‘मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड 2020’ की हैं।

सिडनाज ने शेयर की फोटो

आपको बताते चले कि इस अवॉर्ड शो में सिद्धार्थ और शहनाज कबीर सिंह के गाने पर एक रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस भी देंते हुए दिखाई देंगे। इसी परफॉर्मेंस का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों एक साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।  वीडियो के साथ साथ सिडनाज की कुछ फोटो वायरल हो रही है। इन फोटो को सिद्धार्थ और शहनाज दोनों ने शेयर किया है।

सिद्धार्थ ने दिया शहनाज को जबाव

सिद्धार्थ ने शहनाज के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘दोबारा साथ आ गए। तो वहीं शहनाज ने लिखा कि सिडनाज। गौरतलब है कि बिग बॉस के बाद सिद्धार्थ शहनाज से मिलने उनके शो मुझसे शादी करोगे में आए थे। इस दौरान शहनाज ने सिद्धार्थ से कहा था कि इतनी तारीफ कर रहा है तू ही मुझसे शादी कर ले। जिसका जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा था कि अभी देखते हैं, पहले तुम यहां देख लो।