‘बिग बॉस’ पर फिर उठे सवाल, रुबीना दिलैक ने बताया क्‍या होता है शो में

HomeTelevision

‘बिग बॉस’ पर फिर उठे सवाल, रुबीना दिलैक ने बताया क्‍या होता है शो में

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Is Bigg Boss Scripted) को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। सवाल ये कि क्‍या इस शो में सबकुछ पहले से तय होता है? 'बिग बॉस 14

Ankita Lokhande के घर इस वजह से पहुंची किन्नर पूजा शर्मा, जमकर किया डांस, उतारी नजर
कभी शाहरुख की आवाज हुआ करते थे अभिजीत, फिर क्यों एक्टर के लिए गाना छोड़ा?
नागिन 4 में जैस्मिन भसीन को रिप्लेस नहीं कर रहीं रश्मि, ये होगा किरदार!

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Is Bigg Boss Scripted) को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। सवाल ये कि क्‍या इस शो में सबकुछ पहले से तय होता है? ‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभ‍िनव शुक्‍ला (Abhinav Shukla) ने अब एक बार फिर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।

टीवी की दुनिया के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की जितनी पॉप्‍युलैरिटी है, उतना ही इस शो को लेकर विवाद भी। यह सवाल कई बार कई तरीके से उठ चुके हैं कि क्‍या इस शो में सबकुछ पहले से फिक्‍स होता है (Is Bigg Boss Scripted)? क्‍या कंटेस्‍टेंट जानबूझकर लड़ाई करते हैं? क्‍या बिग बॉस के मेकर्स खुद कंटेस्‍टेंट्स को कोई स्‍क्र‍िप्‍ट देते हैं? यह और ऐसे तमाम सवाल हर साल उठते हैं। ‘बिग बॉस 14’ में जब रुबीना दिलैक घर के अंदर थीं, तब उन्‍होंने भी कई मुद्दों को लेकर शो मेकर्स पर ही सवाल उठाए थे। रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और उनके पति अभ‍िनव शुक्‍ला (Abhinav Shukla) ने एक बार फिर इन सवालों को लेकर अपनी बात रखी है।