पवनदीप संग लव एंगल पर अब अरुणिता ने दिया बयान, ‘कुछ चीज़ें सिर्फ मस्ती के लिए होती हैं’

HomeTelevision

पवनदीप संग लव एंगल पर अब अरुणिता ने दिया बयान, ‘कुछ चीज़ें सिर्फ मस्ती के लिए होती हैं’

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के फिनाले में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। आज से दो दिन बाद यानी 15 अगस्त को शो का फिनाले है, उस दिन पता चल जाएगा कि

दीया और बाती फेम एक्ट्रेस ने शेयर की फैट टू फिट जर्नी, ऐसे कम किया वजन
Indian Idol 12 होस्ट Aditya Narayan और KBC होस्ट Amitabh Bachchan समेत विवाद में फंस चुके हैं ये स्टार्स, किसी ने मांगी माफी तो किसी पर हुई FIR
सवाई भाट के साथ गाना गाते हुए हिल गए सोनू कक्कड़ के सुर, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के फिनाले में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। आज से दो दिन बाद यानी 15 अगस्त को शो का फिनाले है, उस दिन पता चल जाएगा कि किस कंटेस्टेंट के सिर ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता ताज सजेगा। शो के फिनाले तक पहुंचा हर कंटेस्टेंट अब जीत पाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है, देखना होगा कि ऑडियंस का दिल जीतने में कौन बाज़ी मारेगा।

वैसे ‘इंडियन आइडल 12’ कई वजहों से पूरे सीज़न सुर्खियों में रहा। कभी इतने महीने खिंचने की वजह से, कभी कंटेस्टेंट की वजह से, कभी जजेज़ की ‘ओवरएक्टिंग’ की वजह से, तो कभी अमित कुमार का विवाद…इंडियन आइडल हर वीकेंड सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता रहा। लेकिन इन सबके बीच दो कंटेस्टेंट पवनदीन राजन और अरुणिता कांजीलाल के लव एंगल ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। शो में कई बार पवनदीप और अरुणिता का नाम एक साथ जोड़ा गया, जिसके बाद रिलेशनशिप की अटकलें तेज हो गईं। दर्शक भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करने लगे। लेकिन अब जब शो खत्म होने वाला है तो अरुणिता ने इस लव एंगल की सच्चाई बता दी है। अरुणिता से पहले पवनदीप भी इस बारे में बयान दे चुके हैं, अब अरुणिता ने इसके पीछे को सच बताया है।

अरुणिता ने ये साफ कर दिया कि वो और पवनदीप सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। कंटेस्टेंट ने कहा, ‘सच बताऊं तो हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और ऐसा ही रिश्ता मैं अपने बाकी को-कंटेस्टेंट के साथ शेयर करती हूं। ये सिर्फ एक शो है, बहुत सारी चीज़ें सिर्फ मस्ती के लिए होती हैं। मुझे लगता है लोगों को इसे ज्यादा सीरियसली नहीं लेना चाहिए’।

इससे पहले पवनदीप ने कहा, ‘हम सभी कंटेस्टेंट ने एक साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है। न सिर्फ अरुणिता बल्कि हम सब एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। वहीं वक्त के साथ ही लोगों को इस बात का पता चल जाएगा कि मेरे और अरुणिता के बीच कुछ भी नहीं है। हम सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।’