देशभक्ति से लबरेज होगा अगस्त का महीना, ‘शेरशाह’ और ‘भुज’ के अलावा रिलीज हो रहीं ये फिल्में

HomeCinema

देशभक्ति से लबरेज होगा अगस्त का महीना, ‘शेरशाह’ और ‘भुज’ के अलावा रिलीज हो रहीं ये फिल्में

देश में कोरोना का माहौल थोड़ा शांत होने से अब धीरे धीरे कई राज्यों में थिएटर खोले जा रहे हैं। वहीं कई राज्यों में अभी भी पाबंदी है। थिएटर बंद होने के

बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have fun fathers day 2020 with stunning footage
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music business and mafiagang
राकेश रोशन बोले- ऋषि कपूर की थी ख्वाहिश एक फिल्म में साथ काम करें रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन

देश में कोरोना का माहौल थोड़ा शांत होने से अब धीरे धीरे कई राज्यों में थिएटर खोले जा रहे हैं। वहीं कई राज्यों में अभी भी पाबंदी है। थिएटर बंद होने के चलते ज्यादातर फिल्में भी अब ओटीटी पर ही रिलीज हो रही हैं। वेब सीरीज के साथ साथ अब फिल्मों के प्रदर्शन के लिए भी ओटीटी अच्छा जरिया बन चुका है। अब तक ओटीटी पर बहुत सी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और अगस्त के महीने में बड़े सितारों की फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं।

भले ही अभी थिएटर पूरी तरह से खुलने में वक्त हो लेकिन दर्शकों को मनोरंजन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ये महीना भी दर्शकों के लिए मस्ती भरा होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के इस महीने में जहां एक तरफ देशभक्ति से लबरेज फिल्में मिलेंगे तो वहीं कॉमडी, सस्पेंस और ड्रामा का भी तड़का मिलेगा। इस महीने कौन सी फिल्में किस प्लेटफॉर्म पर हो रही हैं रिलीज।

6 अगस्त को मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता और साक्षी तंवर की दमदार कास्ट डायल 100 दर्शकों के सामने होगी। मनोज बाजपेयी द फैमिली मैन सीरीज से अब तक लोगों के दिलों दिमाग पर छाए हैं ऐसे मे ये सीरीज दर्शकों को और भी पसंद आने वाली है। वहीं नीना गुप्ता और साझी तंवर की अदायगी के भी सभी फैन हैं। ये सीरीज जी5 पर रिलीज होगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म शेरशाह का निर्माण करण जौहर ने किया है। इसके ट्रेलर के लिए पूरी कास्ट कारगिल भी पहुंची थी। विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित ये फिल्म दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प हो सकती है। ये फिल्म 12 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

13 अगस्त को पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को धूल चटाने वाले साल 1971 की यादें अजय देवगन अपने सहयोगी कलाकारों के साथ मिलकर पूरी दुनिया से साझा करेंगे। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले भुज द प्राइड ऑफ इंडिया डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर कई दिनों से काफी चर्चा है।

अपने दो पार्ट से दर्शकों को मनोरंजन कर चुकी नोआह एल और ली की तिकड़ी 11 अगस्त को फिर दर्शकों की सामने होगी। एल को अपने बेस्ट फ्रेंड और ब्वाॉयफ्रेंड में से किसी एक का दिल तोड़ना पड़ सकता है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अमेजन प्राइम वीडियो पर नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर 18 अगस्त को रिलीज होगी। टिफिनी बून , बॉबी कैनवेल और लुक इवांस की ये सीरीज मिस्ट्री थ्रिलर है। ये इसी नाम पर आधारित उपन्यास की कहानी है जिसे डेविड ई केली और जॉन हैनरी बटरवर्थ ने बनाया है।

साउथ कोरियन अमेरिकन 2डी एनिमेटेड डार्क फैंटेसी फिल्म 23 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये मशहूर सीरीज द विचर का एक स्पीन ऑफ है। थियो जेम्स और लारा पलवर की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।