दृश्यम 2′ को हिंदी में भी बनाने की तैयारी, अजय देवगन के करीबी कुमार मंगत ने खरीदे अधिकार

HomeCinema

दृश्यम 2′ को हिंदी में भी बनाने की तैयारी, अजय देवगन के करीबी कुमार मंगत ने खरीदे अधिकार

2015 में रिलीज हुई अभिनेता अजय देवगन की हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ की सीक्वेल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये फिल्म 2013 में मलयालम में रिलीज हुई इसी नाम की

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब Twinkle khanna shared an superior image with Akshay kumar
सुशांत सिंह राजपूत के पास three कंपनियां लेते थे इतनी फीस, आर्थिक हालात का खुलासा Sushant Singh Rajput three firms one with rhea chakraborty his charges and all monetary particulars

2015 में रिलीज हुई अभिनेता अजय देवगन की हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ की सीक्वेल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये फिल्म 2013 में मलयालम में रिलीज हुई इसी नाम की फिल्म की रीमेक थी। अब मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ की प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद से खूब तारीफें हो रही हैं। अजय देवगन के करीबी निर्माता कुमार मंगत ने फिल्म ‘दृश्यम 2’ के भी हिंदी रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक निर्माता कुमार मंगत हिंदी में फिल्म ‘दृश्यम 2’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। ये फिल्म हाल ही में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ का रीमेक होगी। मलयालम में बनी दोनों फिल्मों का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है और दोनों फिल्मों के हीरो मोहन लाल रहे। अजय देवगन की ‘दृश्यम’ का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था जिनका बीते साल 17 अगस्त को निधन हो गया।

अजय देवगन ने हाल ही में डिज्नी प्लस हॉट स्टार की वेब सीरीज ‘रुद्र’ साइन की है। बताते हैं कि ‘रुद्र’ पूरी करने के बाद वह इसी साल के आखिर में ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग शुरु कर देंगे। फिल्म को अगले साल रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म के निर्देशक के नाम का एलान कुमार मंगत जल्द ही करने वाले हैं।

गौरतलब ये भी है कि मलयालम में ‘दृश्यम 2’ के हिट होने के बाद इसके निर्देशक जीतू जोसफ इसके तेलुगू रीमेक पर पहले ही काम कर चुके हैं। इस संस्करण के लिए अभिनेता वेंकटेश को साइन किया गया है। फिल्म का कन्नड़ रीमेक ‘दृश्या 2’ के नाम से शुरू हो चुका है और इसके निर्देशक पी वासु ही रहेंगे।

इन दिनों अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ की रिलीज की उनके प्रशंसक बेसब्री से राह देख रहे हैं। इसके अलावा उनकी दो फिल्में ‘मैदान’ और ‘मे डे’ भी निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी उनका एक खास रोल है। अजय देवगन की निर्देशक नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म ‘चाणक्य’ भी लंबे समय से लंबित चल रही है।