दीपिका पादुकोण के वायरल एड पर चोरी का आरोप, हॉलीवुड स्क्रीनराइटर ने लगाई क्लास

HomeCinema

दीपिका पादुकोण के वायरल एड पर चोरी का आरोप, हॉलीवुड स्क्रीनराइटर ने लगाई क्लास

फिल्म Yeh Ballet की डायरेक्टर सोनी तारपोरेवाला को जब पता चला की दीपिका पादुकोण ने जीन्स के लिए एक एड किया है जिसका सेट सोनी की फिल्म Yeh Ballet से मेल

Birthday special: शोभा से पहले हेमा मालिनी को जीवनसाथी बनाना चाहते थे जितेंद्र, फिर क्यों टूटा था रिश्ता?
अजय देवगन के साथ पान मसाला के एड में नजर आकर ट्रोल हुए शाहरुख खान, ये सेलेब्स भी कर चुके हैं पान मसाला प्रमोट
सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे ट्विटर फैंस, भूषण कुमार को एक्सपोज करने की दी थी धमकी twitter development Sonu Nigam on T-series Bhushan kumar days after calling music mafia in bollywood

फिल्म Yeh Ballet की डायरेक्टर सोनी तारपोरेवाला को जब पता चला की दीपिका पादुकोण ने जीन्स के लिए एक एड किया है जिसका सेट सोनी की फिल्म Yeh Ballet से मेल खाता है तो उन्होंने नाराजगी जाह‍िर की. उन्होंने एड बनाने वालों की क्लास लगा दी.

बॉलीवुड में आमतौर पर गानों और फिल्म की कहानियों के चोरी होने की खबरें आती रहती हैं. मगर इस बार दीपिका पादुकोण के एक लेटेस्ट एड पर कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप लगा है. दरअसल दीपिका पादुकोण का एक एड सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उन्होंने जींस का प्रचार किया है. मगर इस एड पर ‘ये बैलेट’ फिल्म की तरफ से सेट और कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप लगा है.

दरअसल फिल्म Yeh Ballet की डायरेक्टर और हॉलीवुड फिल्मों में स्क्रीनराइटर की भूमिका में नजर आ चुकीं सोनी तारपोरेवाला को जब पता चला की दीपिका पादुकोण ने जीन्स के लिए एक एड किया है जिसका सेट सोनी की फिल्म Yeh Ballet से मेल खाता है तो उन्होंने नाराजगी जाह‍िर की.