‘थलाइवी’ हो या ‘राधे’… कोरोना ने बिग बजट फिल्मों की रिलीज पर फिर लगाया ग्रहण

HomeCinema

‘थलाइवी’ हो या ‘राधे’… कोरोना ने बिग बजट फिल्मों की रिलीज पर फिर लगाया ग्रहण

कोरोना की रफ्तार धीमी होने के बाद साल 2021 में कई बिग बजट मूवीज रिलीज के लिए तैयार थीं, जिनमें सलमान खान (Salman Khan) की राधेः यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई

लोगों को नसीहत देकर बुरी फंसी आलिया भट्ट, मालदीव वेकेशंस के लिए हो गईं ट्रोल
Dhamaka: नेटफ्लिक्स ने इतने करोड़ में खरीदे कार्तिक आर्यन की ‘धमाका’ के राइट्स
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपना फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट | Sushant Singh Rajput’s Sister Deletes Her Profiles on Fb, Instagram

कोरोना की रफ्तार धीमी होने के बाद साल 2021 में कई बिग बजट मूवीज रिलीज के लिए तैयार थीं, जिनमें सलमान खान (Salman Khan) की राधेः यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई से लेकर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की थलाइवी (Thalaivi) तक शामिल थीं. लेकिन, महामारी की बढ़ती रफ्तार से एक बार फिर इन फिल्मों की रिलीज पर ग्रहण लगता दिख रहा है. ऐसे में फिल्मों की रिलीज डेट बदलने की संभावना जताई जा रही है. कौन सी हैं, वे फिल्में जिनकी रिलीज डेट पर खतरा मंडरा रहा है,

अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. पहले यह फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन, महामारी के दस्तक देते ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी. हालात में सुधार होने पर हाल ही में मेकर्स ने सूर्यवंशी की नई रिलीज डेट का ऐलान किया था. जिसके मुताबिक, फिल्म इसी 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब जब देश के अलग-अलग हिस्सों में लॉकडाउन से लेकर नाइट कर्फ्यू का दौर जारी है, तो फिल्म की थियेटर रिलीज पर खतरा मंडराता दिख रहा है.

सलमान खान और दिशा पाटनी स्टारर राधेः यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में सलमान खान ने ऐलान किया था कि फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन, मौजूदा हालातों को देखकर फिल्म की थियेटर रिलीज पर खतरा मंडराता दिख रहा है.