तारक मेहता का कार्टून वर्जन देख एक्साइटेड जेठालाल, ऐसे किया रिएक्ट

HomeTelevision

तारक मेहता का कार्टून वर्जन देख एक्साइटेड जेठालाल, ऐसे किया रिएक्ट

19 अप्रैल से Sony Yay पर बच्चों को ध्यान में रखते हुए Sony SAB टीवी के सुपरहिट सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का एनिमेटेड वर्जन शुरू किया जा रहा ह

‘क्या आपके साथ काम करने का मौका मिलेगा?’, फैन ने पूछा तो कपिल शर्मा ने खुद का ही उड़ाया मजाक
अनुपमा-वनराज ने तलाक से पहले ताजा की पुरानी यादें
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai गोयनका हाउस में एंट्री मारेगा रणवीर, घुटने टेककर मांगेगा सीरत से माफी

19 अप्रैल से Sony Yay पर बच्चों को ध्यान में रखते हुए Sony SAB टीवी के सुपरहिट सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का एनिमेटेड वर्जन शुरू किया जा रहा है. इस कार्टून सीरियल में जेठालाल और सीरियल के बाकी किरदारों के साथ-साथ दयाबेन का एनिमेटेड कैरेक्टर भी दर्शकों को देखने को मिलेगा.

तारक मेहता के एनिमेटेड वर्जन में अपने कार्टून कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए दिलीप जोशी कहते हैं, ‘जब से मैंने अपना कार्टून कैरेक्टर देखा है, मैं काफी एक्साइटेड महसूस कर रहा हूं, मैं खुद भी कार्टून सीरियल और फिल्में देखना पसंद करता हूं लेकिन मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को एनिमेटेड वर्जन में दिखाया जाएगा जहां मेरा खुद का भी कार्टून कैरेक्टर होगा.

दिलीप जोशी आगे कहते हैं, ‘मैं वाकई ये देखने के लिए काफी उत्सुक हूं कि हमारे एनिमेटेड वर्जन को देखने के बाद लोगों का क्या रिएक्शन आता है. हांलाकि. मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को हमारा ये प्रयास पसंद आएगा और अपने फेवरेट किरदारों को एनिमेटेड रूप में देखकर उन्हे खुशी होगी क्योंकि हमारा ये कार्टून वाला सीरियल हर तरह से दर्शकों के लिए मजेदार होने वाला है.