तगड़ी फैन फॉलोइंग और सक्सेसफुल डेब्यू, फिर भी आशिकी की अनु अग्रवाल का जीवन रहा कठिन

HomeCinema

तगड़ी फैन फॉलोइंग और सक्सेसफुल डेब्यू, फिर भी आशिकी की अनु अग्रवाल का जीवन रहा कठिन

कुछ-कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी किस्मत के तारे रातोंरात चमक जाते हैं. मगर कई सारे कलाकार बॉलीवुड में ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक फिल्म के जरिए ही अपने

राब्ता छोड़ने पर आलिया भट्ट पर भड़के थे सुशांत सिंह राजपूत When Aali Bhatt strolling out of Raabta Sushant singh rajput cryptic tweet viral
Sara Ali Khan की लव- स्टोरी पर मां अमृता सिंह ने लगाया Full Stop, बोली – अभी उसे करियर पर ध्यान देना चाहिए
सोनम कपूर ने कराई जांच,पति के साथ खुद को किया कमरे में बंद

कुछ-कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी किस्मत के तारे रातोंरात चमक जाते हैं. मगर कई सारे कलाकार बॉलीवुड में ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक फिल्म के जरिए ही अपने जीवन की सारी लोकप्रियता हासिल कर ली है. इन्हीं में से एक नाम है आशकी फिल्म की एक्ट्रेस अनु अग्रवाल. अनु को फिल्में छोड़े तो काफी समय हो गया है लेकिन एक्ट्रेस आज भी आशिकी फिल्म की वजह से लोकप्रिय हैं. एक्ट्रेस को शुरुआत तो बहुत अच्छी मिली मगर इसके बावजूद उनका करियर फिल्मों में ज्यादा आगे ना जा सका. पर्सनल लाइफ की प्रॉब्लम्स भी इसका कारण रहीं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बातें की.

एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि- मेरे घर के बाहर लाइन लगी रहती थी और लोग मेरा ऑटोग्राफ लेने के लिए भारी तादाद में बाहर खड़े रहते थे. मगर वो समय में मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था. मुझे अपना घर भी मैनेज करना होता था और मैं सिंगल थी. मेरे पास ज्यादा पैसे नहीं थे और ऐसा भी कोई नहीं था जो ढेर सारे पैसे दे. एक बॉयफ्रेंड था वो भी शहर से बाहर रहता था. और इसी दूरी की वजह से उसके साथ मेरा रिलेशनशिप खतरे में पड़ गया था. मैं एकदम अकेली और सख्त थी.

90s में रिलीज हुई आशिकी फिल्म में अनु अग्रवाल को इतनी पॉपुलैरिटी तो मिल ही गई थी कि उन्होंने विदेश में भी काम के मौके तलाशने शुरू कर दिए थे. एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि- एक दिन मैंने ये निर्णय लिया कि मैं लॉस एंजलेस में जाकर काम करूंगी. मुझे एक बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट का ऑफर मिला था. जब मैं वहां गया तो मैंने पूछा कि क्या इस स्किन कलर के साथ वे मुझे लीड रोल ऑफर करेंगे. लोग आज रेसिजम की बात करते हैं मगर 25 साल पहले भी लीड रोल के लिए फेयर फेस वाली लड़कियों को ही लिया जाता था. उस समय मैं खुद ही देश की टॉप एक्ट्रेस बन गई थी. ऐसे में मैं क्यों साइड रोल करती भले ही मुझे ढेर सारे पैसे मिल रहे थे. मैं वापस भारत आ गई और मैंने योग और मेडिटेशन सीखना शुरू किया.