ट्रोल्स पर सोनाक्षी सिन्हा ने निकाला गुस्सा, ‘मैं असली रहूंगी, नेगेटिविटी फैलाने दो’

HomeCinema

ट्रोल्स पर सोनाक्षी सिन्हा ने निकाला गुस्सा, ‘मैं असली रहूंगी, नेगेटिविटी फैलाने दो’

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनका अपने फैन्स संग बातचीत का दौर भी लगातार जारी रहता है. लेकिन एक्ट्रेस की ये सक्रियत

Hrithik Roshan की वजह से मरते-मरते बचे थे फरहान अख्तर और अभय देओल
पापा बनने वाले हैं आयुष्मान खुराना के भाई एक्टर अपारशक्ति खुराना? इस महीने घर में गूंजेगी किलकारी!
Kangana Ranaut से पहले इन 6 सितारों का भी हो चुका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, इन विवादों से रहा था नाता

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनका अपने फैन्स संग बातचीत का दौर भी लगातार जारी रहता है. लेकिन एक्ट्रेस की ये सक्रियता उन्हें ट्रोल होने का भी पूरा मौका दे देती है. कई मौकों पर एक्ट्रेस को लेकर ऊटपटांग बयान दिए जाते हैं, उनकी तस्वीरों पर गंदे कमेंट किए जाते हैं. इस ट्रोलिंग की वजह से एक्ट्रेस पहले परेशान हो जाया करती थीं लेकिन अब समय बदल गया.

सोनाक्षी मानती हैं कि पहले वे हर ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब देने में विश्वास रखती थीं. वे बहुत जल्दी बुरा मान जाती थीं और हमेशा अपनी तरफ से सफाई देने में लगी रहती थीं. लेकिन अब उनके मुताबिक उन्होंने इन ट्रोल्स से डील करने का अपना स्टाइल बदल लिया है. उन्हें इस बात का एहसास हो गया है कि ये ट्रोल करने वाले वो डरपोक हैं जो फोन के पीछे भद्दे कमेंट लिखा करते हैं. एक न्यूज पोर्टल को इस बारे में सोनाक्षी ने बताया है- ये बस फोन पर बैठते हैं और नेगेटिविटी फैलात रहते हैं. मैं इन्हें जरूरी नहीं समझती हूं. मुझे मेरे फैन्स का काफी सपोर्ट मिला है और वही मेरे लिए काफी है. मैं हमेशा असली ही रहने वाली हूं.

एक्ट्रेस का ये कहना कि वे हमेशा असली रहने वाली हैं, ये काफी मायने रखता है क्योंकि ज्यादातर ट्रोल करने वाले सोनाक्षी की फिजीक पर ही कमेंट कर रहे होते हैं, ऐसे में अगर एक्ट्रेस अपने अंदर जबरदस्त आत्मविश्वास रखेंगी, तो कोई भी उन्हें ट्रोल नहीं कर पाएगा. इस बारे में उन्होंने कहा है- पहले मुझे इन ट्रोल से काफी तकलीफ होती थी. लेकिन अब मैं उस लेवल पर पहुंच गई हूं जहां पर फर्क नहीं पड़ता है. अब मैंने आगे बढ़ना सीख लिया है.