टी-सीरीज और लहरी को मिले ‘RRR’ के म्यूजिक राइट्स, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी डील

HomeCinema

टी-सीरीज और लहरी को मिले ‘RRR’ के म्यूजिक राइट्स, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी डील

एसएस राजामौली (SS rajamouli) की अगली फिल्म 'आरआरआर' (RRR) अक्सर चर्चा में बनी रहती है. इस बार फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, फिल्म 'आर

ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब Twinkle khanna shared an superior image with Akshay kumar
‘दोस्ताना 2’ के बाद कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘फैंटम’ में काम करने से किया मना,
Box Office Collection: हिना खान की ‘हैक्ड’ पर भारी पड़ी ‘मलंग’, शिकारा ने

एसएस राजामौली (SS rajamouli) की अगली फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) अक्सर चर्चा में बनी रहती है. इस बार फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, फिल्म ‘आरआरआर’ के म्यूजिक राइट्स को टी-सीरीज और लहरी म्यूजिक ने खरीद लिया है.

अब दर्शकों के लिए फिल्म के साथ-साथ संगीत भी मायने रखेंगे, क्योंकि अब दर्शकों को फिल्म में शानदार गाने भी देखने और सुनने को मिलेंगे.

फिल्म  ‘आरआरआर’ के म्यूजिक राइट्स के जरिए 25 करोड़ की कमाई भी कर ली है. जी हां, मतलब साफ है कि टी-सीरीज और लहरी म्यूजिक ने इसके म्यूजिक राइट्स को 25 करोड़ में खरीदा है. ट्वीट करते हुए बताया है, ‘#RRRMovie के ऑडियो राइट्स 25 करोड़ में बिके. भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी डील.

बता दें कि ‘आरआरआर’ 20 वीं शताब्दी की शुरुआत के दो स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है, जिसे राम चरण और जूनियर एनटीआर पर्दे पर निभा रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी अहम भूमिका निभाई है. यह फिल्म इस साल 13 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बताया जा रहा है कि निर्माता कोविड -19 के कारण इसे और देरी से रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं.