टीवी की सीता और राम ने रियल लाइफ में दो बार रचाई है शादी! देखिए Debina Bonnerjee-Gurmeet Choudhary

HomeTelevision

टीवी की सीता और राम ने रियल लाइफ में दो बार रचाई है शादी! देखिए Debina Bonnerjee-Gurmeet Choudhary

साल 2008 में छोटे पर्दे के शो मायावी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेसदेबिना बेनर्जी का आज जन्मदिन है. देबिना को पहचान मायथोलजिक्ल शो र

Indian Idol 12: परफॉर्मेंस के बाद फिर ट्रोल हुए मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया, यूजर्स ने बताया सबसे ‘बेसुरा’
Indian Idol 12: Anu Malik ने Pawandeep Rajan को दिया जोर का झटका, इस सिंगर को चुना सीजन का विनर
आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी का किया एलान, इस महीने लेंगे सात फेरे

साल 2008 में छोटे पर्दे के शो मायावी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेसदेबिना बेनर्जी का आज जन्मदिन है. देबिना को पहचान मायथोलजिक्ल शो रामायण से मिली. इस शो में उन्होंने मुख्य किरदार सीता की भूमिका अदा की थी. इस शो में उनके अपोजिट उनके पति गुरमीत चौधरी राम की भूमिका में नजर आये थे.

अभिनेत्री देबिना बेनर्जी इस साल भी लॉकडाउन में अपना जन्मदिन मना रही हैं. वह अपने मातापिता और पति अभिनेता गुरमीत चौधरी के साथ घर पर ही केक काटेंगी. पिछले साल को याद करते हुए अभिनेत्री कहती है कि उस साल लॉकडाउन एक नई घटना थी. इस साल वह थोड़ा असहज महसूस कर रही हैं. हालांकि उन्होंने इस माहौल में खुद को ढाल लिया है.

देबिना ने कहा पिछले साल हमारे लिए यह नई बात थी जब मैंने अपना जन्मदिन लॉकडाउन में मनाया था. उस दौरान मेरे सभी दोस्त जूम कॉल पर थे. मैंने सोचा था कि इस साल कुछ अलग होगा लेकिन इस बार भी लॉकडाउन लगा हुआ है इससे मैं बहुत परेशान हूं.

लेकिन अब मुझे अहसास हो गया है कि असली खुशी हमारे अंदर होती है जिसे अस लॉकडाउन से खराब नहीं किया जा सकता है. मैंने खुद को फिर से खुश रहने के लिए प्रेरित कर लिया है.