जब Nora Fatehi को देख Terence Lewis ने ‘गाया’ – पहला पहला प्यार है गाना, शर्म से लाल हो गया था नोरा का चेहरा

HomeTelevision

जब Nora Fatehi को देख Terence Lewis ने ‘गाया’ – पहला पहला प्यार है गाना, शर्म से लाल हो गया था नोरा का चेहरा

नोरा फतेही(Nora Fatehi) डांस की दीवानी हैं. यही कारण है कि उन्हें कुछ समय के लिए ही सही लेकिन रियलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर(India’s Best Dancer) में ब

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ट्रेनिंग से लौटा विराट, होली में सई से करेगा प्‍यार का इजहार!
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : प्रिंटेड ड्रेस में ‘बबीता जी’ लगी बवाल, फैंस बोले- ‘टप्पू का कमेंट…’
Apurva Agnihotri के ‘Anupamaa’ शो से बाहर होने पर Sudhanshu Pandey का बड़ा खुलासा, बोले ‘मुझे बहुत दुख.

नोरा फतेही(Nora Fatehi) डांस की दीवानी हैं. यही कारण है कि उन्हें कुछ समय के लिए ही सही लेकिन रियलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर(India’s Best Dancer) में बतौर गेस्ट जज बुलाया गया था. कुछ ही समय में नोरा को कंटेस्टेंट पसंद करने लगे थे लेकिन टेरेंस लुइस(Terrence Lewis) को हमेशा शो में नोरा का नाम लेकर छेड़ा गया. खासतौर से शो के बाकी जज मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) और गीता कपूर(Geeta Kapoor) हमेशा टेरेंस को नोरा का नाम लेकर चिढ़ाते हैं. अक्सर दोनों को स्टेज पर साथ में डांस करते हुए भी देखा गया वहीं एक मौका ऐसा भी आया जब नोरा फतेही के लिए टेरेंस लुइस ने गाया था – पहला पहला प्यार है, पहली पहली बार है.

जैसे ही ये गाना शो पर बजा तो मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस ने पहले नोरा के साथ डांस किया और फिर देखते ही देखते उन्हें गोद में उठा लिया. वहीं खास बात ये थी कि इस दौरान नोरा का चेहरा शर्म से लाल हो गया था. वहीं मलाइका और गीता भी दोनों को छेड़ने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती थीं. हालांकि हर कोई जानता था कि ये सब मज़ाक हो रहा है.

वहीं इस एपिसोड में टेरेंस ने नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा के साथ भी ज़बरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी. और इनका डांस देखकर हर कोई दंग रह गया था. टेरेंस तो ज़बरदस्त कोरियोग्राफर है हीं , साथ ही नोरा भी कितनी बेहतरीन डांसर हैं ये हर कोई जानता है. वहीं बात करें मलाइका की तो उन्होंने भी डांसर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. नोरा, मलाइका और टेरेंस एक टीम में दिखे जिनका मुकाबला हुआ टीम गीता से.