चा चड्ढा ने सरकारी व्यवस्थाओं पर साधा निशाना, बोलीं – ‘ना ऑक्सीजन है, ना अस्पतालों में बेड और

HomeCinema

चा चड्ढा ने सरकारी व्यवस्थाओं पर साधा निशाना, बोलीं – ‘ना ऑक्सीजन है, ना अस्पतालों में बेड और

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। चारों तरफ स्थिति बेकाबू होती नजर आ रही है और लोग खुद को सुरक्षित रखने के हर मुमकिन उपाय कर रहे है

दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर
करीना कपूर ख़ान ने रिवील किया कज़िन ज़हान कपूर की डेब्यू फ़िल्म का नाम और फ़र्स्ट लुक, ढाका हमले की है कहानी
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music trade and mafiagang

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। चारों तरफ स्थिति बेकाबू होती नजर आ रही है और लोग खुद को सुरक्षित रखने के हर मुमकिन उपाय कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी इसका कहर खूब देखने को मिल रहा है। हाल ही में कई सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने अपने एक ट्वीट के जरिए सरकार पर तंज कसा है और व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

दरअसल, ऋचा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है जो इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार की सभी कोविड व्यवस्थाओं पर एक प्रश्न चिह्न लगा दिया है। ऋचा ने अपने ट्वीट में एक मीम एंबेड किया है जिसमें साफ-साफ लिखा है कि आप (सरकार) झूठ के सिंहासन पर बैठे हैं।

इस मीम के साथ ऋचा ने लिखा, ‘हमारे पास 20 स्मार्ट शहर हैं, हम सुपरपावर भी बन जाएंगे और हमारे पास 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था और नौकरियां होंगी! आप ऐसा कह सकते हैं लेकिन इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। आज के समय में हमारे पास ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां, बेड्स, वैक्सीन और श्मशान में जलाने के लिए लकड़ियां तक भी नहीं हैं।

ऋचा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यहां तक कि कई यूजर्स तो ऋचा के समर्थन में उतर आए हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब ऋचा ने सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखी हो। बीते दिनों भी अभिनेत्री कुंभ के शाही स्नान पर भड़क गई थीं और लिखा था कि ‘यह एक महामारी फैलाने वाला इवेंट है