घर छोड़कर जाने के बाद सई का होगा एक्सीडेंट, विराट को लगेगा सदमा

HomeTelevision

घर छोड़कर जाने के बाद सई का होगा एक्सीडेंट, विराट को लगेगा सदमा

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सई  की तबीयत खराब हो जाती है. सई का दोस्त अजिंक्य घर पर आता है उसे देखने के लिए

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में Divyanka Tripathi निभाएंगी दयाबेन का किरदार?
Indian Idol में नेहा कक्कड़ की जगह जज बनकर आए अनु मलिक, शो से हुईं आउट, जानें वजह
अनुपमा और वनराज को मिलेगी बुरी खबर, चुकाना होगा 20 लाख का कर्ज

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सई  की तबीयत खराब हो जाती है. सई का दोस्त अजिंक्य घर पर आता है उसे देखने के लिए और पाखी उसे सई के कमरे में भेज देती है. विराट को जब पता चलता है कि अजिंक्य सई के कमरे में है तो वह गुस्से से लाल हो जाता है.

विराट अजिंक्य को अपने कमरे में देखकर आग बबूला हो जाएगा. पाखी विराट के गुस्से को और बढ़ाती है. विराट अजिंक्य का कॉलर पकड़ लेता है और सई को गुस्सा आ जाता है. विराट बताता है कि उसे अजिंक्य बिल्कुल भी पसंद नहीं है. अजिंक्य बताता है कि वो पाखी के कहने पर सई के कमरे में आया. यह सुनकर सई तिलमिला जाती है. अजिंक्य माफी मांगता है और घर से चला जाता है. सई कहती है कि वो विराट उसे कैरेक्टरलेस समझ रहा है और यह कहकर सई चली जाती है.

सई घर छोड़कर चली जाती है और विराट उसके पीछे जाता है, उधर अश्विनी पाखी पर अपना गुस्सा निकालती है. भवानी पाखी का पक्ष लेती है और साथ ही सई के कैरेक्टर पर भी सवाल करती है. इन सबके बीच पाखी मन ही मन खुश होती है कि अब सई वापस घर नहीं आएगी.

सई का एक्सीडेंट हो जाता है और विराट के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. सभी घरवाले हॉस्पिटल  पहुंचते हैं. सभी घरवाले सई और अजिंक्य के रिश्ते पर सवाल उठाते हैं. डॉक्टर सई की हालत क्रिटिकल बताएंगे और कहेंगे कि उसे जान का खतरा है