गोविंदा-नीलम का 20 साल इंतजार हुआ खत्म, दिलाई पहले प्यार की याद

HomeNews

गोविंदा-नीलम का 20 साल इंतजार हुआ खत्म, दिलाई पहले प्यार की याद

बॉलीवुड के डांसिंग स्टार गोविंदा (Govinda) और नीलम (Neelam) की जोड़ी लंबे समय बाद दर्शकों को एक साथ दिखने वाली है. टीवी के मशहूर रिएलिटी शो ‘सुपर डांस

Bulbbul director shares horror tales from movie units, Ratan Rajput says her dad and mom are frightened about her psychological well being – bollywood
सुशांत सिंह राजपूत के बाद 16 साल की TikTok स्‍टार ने की खुदकुशी
Abhishek Banerjee realised he must take performing workshops after Pataal Lok launched within the lockdown – bollywood

बॉलीवुड के डांसिंग स्टार गोविंदा (Govinda) और नीलम (Neelam) की जोड़ी लंबे समय बाद दर्शकों को एक साथ दिखने वाली है. टीवी के मशहूर रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ (Super Dancer 4 ) के अपकमिंग एपिसोड में ‘मैं से ना मीना से ना साकी से’ और ‘पहले-पहले प्यार’ गाने पर डांस करते दिखेंगे. गोविंदा और नीलम के इस गाने पर लोग आज भी झूमते नजर आते हैं. इस जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री देख जहां शो के जज शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु, गीता कपूर भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे वहीं दर्शकों के लिए भी खासा मनोरंजक होने वाला है.

गोविंदा और नीलम ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं. इस जोड़ी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के दीवाने आज भी हैं. ‘सुपर डांसर 4’ शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दोनों की झलक दिख रही है. नीलम के हस्बैंड समीर कोठारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शो का एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है ’और 20 साल का इंतजार खत्म हुआ’. शेयर किए गए वीडियो में गोविंदा और नीलम के हिट गानों पर कंटेस्टेंट की डांस करते हुए झलक तो है ही साथ में दोनों सुपर स्टार भी डांस करते दिख रहे हैं.

अपने हस्बैंड समीर के इस वीडियो पर जहां नीलम ने प्यार जताते हुए इमोजी लगाया वहीं फैंस भी नॉस्टैलजिया बता रहे हैं. नीलम की एक फैन ने लिखा ‘ वॉव फाइनली इन लोगों ने नीलम तो बुला लिया. मैं अक्सर सोचती थी कि रिएलिटी शो मेकर्स इन्हें क्यों नहीं बुलाते. वह फिल्म इंडस्ट्री की बेबी डॉल रही हैं. और नीलम-गोविंदा को मेरी फेवरेट जोड़ी रही है. मैं बहुत खुश हूं और बेसब्री से शो का इंतजार कर रही हूं’. वहीं एक ने लिखा ‘इस शो को मैं सिर्फ नीलम की वजह से देखने वाला हूं’.

बता दें कि नीलम की मासूमियत के लोग कायल थे तो गोविंदा के साथ इनकी डांसिंग स्टाइल भी दीवाना बना देती थी. इस जोड़ी ने एक साथ ‘हत्या’, ‘इल्जाम’, ‘घराना’, ‘खुदगर्ज’, ‘सिंदूर’ ‘लव 86’ जैसी करीब 14 फिल्मों में काम किया है.