गर्लफ्रेंड के घर के सामने एक्टर को मारी गोली, हमलावर की तलाश में पुलिस

HomeCinema

गर्लफ्रेंड के घर के सामने एक्टर को मारी गोली, हमलावर की तलाश में पुलिस

फिल्म ‘दी किड्स् आर ऑल राइट’ के एक्टर एड्डी हेसल 30 साल के थे। जिनकी गोली लगने के बाद मौत हो गई। ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार रविवार को सुबह करीब 1.00 ब

अमिताभ बच्चन ने शेयर की ‘जलसा’ के बाहर फैंस के साथ थ्रोबैक तस्वीरें, बोले- मशहूर होने का शौक नहीं
ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब Twinkle khanna shared an superior image with Akshay kumar
शॉन कॉनरी के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियों ने जताया दुख

फिल्म ‘दी किड्स् आर ऑल राइट’ के एक्टर एड्डी हेसल 30 साल के थे। जिनकी गोली लगने के बाद मौत हो गई। ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार रविवार को सुबह करीब 1.00 बजे टेक्सास के ग्रेंड प्रेरी में उनकी प्रेमिका के अपार्टमेंट के बाहर गोली लगने के बाद हत्या हो गई। हादसे के समय उनकी प्रेमिका घर पर थी। लेकिन वह हमलावर को पहचान नहीं पाई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल अच्छी तरह से कर रही है।

टेक्सास के निवासी हसल ने 2000 से 2010 के दशक में कई छोटी और प्यारी भूमिकाएं निभाई है, जो कि “द किड्स आर ऑल राइट” में कलै की भूमिका के लिए उन्होंने सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल की। फिल्म को 2011 में सर्वश्रेष्ठ चित्र अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। उनकी अन्य मूवी क्रेडिट्स में “2012,” “द फैमिली ट्री,” 2013 स्टीव जॉब्स बायोपिक “जॉब्स,” “फैमिली वीकेंड”, “हाउस ऑफ डस्ट”, “वारियर रोड” और “बॉम्ब सिटी” शामिल हैं।