HomeCinemaNews

क्यों टूटा था सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का रिश्ता?

[ad_1] पुनः संशोधित

“I don’t wish to subject a cheque simply to place it on social media,” says rapper Baba Sehgal – music
Bollywood celebs give up social media over toxicity: It doesn’t matter what we publish, we all the time invite negativity, they are saying – bollywood
Choked actor Saiyami Kher hopes that OTT platforms don’t grow to be star-driven like Bollywood on this state of affairs – bollywood

[ad_1]







पुनः संशोधित मंगलवार, 23 जून 2020 (16:53 IST)


टीवी धारावाहिक पवित्र रिश्ता के सेट पर सुशांत सिंह राजूपत और अंकिता लोखंडे की मुलाकात हुई थी। जल्दी ही दोनों में दोस्ती हो गई। सुशांत की बातें अंकिता को पसंद आने लगीं और अंकिता के स्वभाव के कारण सुशांत उनकी ओर आकर्षित हो गए।


दोस्ती को मोहब्बत में बदलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। दोनों एक-दूसरे के साथ को पसंद करने लगे थे और उनकी यह केमिस्ट्री ‘पवित्र रिश्ता’ में भी नजर आने लगी। इस कारण शो सुपरहिट हो गया।


अंकिता और सुशांत ने अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा बात नहीं की तो कुछ छिपाया भी नहीं। साथ घूमने, रहने, छुट्टियां बिताने, मौज-मस्ती करने के फोटो वे शेयर करते रहे।


यूं लगने लगा कि अंकिता और सुशांत कभी अलग नहीं हो सकते। दोनों अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाकर ही मानेंगे। 6 साल लिव इन में हो गए थे।


अचानक जनवरी 2016 में दोनों के बीच खटपट की खबरें आने लगीं। लगा कि यह महज अफवाह है क्योंकि ग्लैमर की दुनिया में अफवाह के अंधड़ अक्सर उठते रहते हैं।


लेकिन समय के साथ पता चला कि ये बातें सच है। सुशांत और अंकिता अलग हो गए। फैंस को तब भी उम्मीद थी कि अक्सर प्रेमी-प्रेमिका में खटपट हो जाती है और जल्दी ही दोनों एक हो जाएंगे परंतु ऐसा हुआ नहीं।


पता लगाया कि आखिर वजह क्या है ब्रेक अप की? पता चला कि अंकिता चाहती थीं कि सुशांत और वे शादी कर लें, लेकिन सुशांत इसके लिए तैयार नहीं थे।


Photograph : Instagram


सुशांत करियर पर फोकस करना चाहते थे। उनका मानना था कि शादी कर लेंगे तो उनका ध्यान भटक जाएगा। आखिर सहमति नहीं बनी और दोनों अलग हो गए।


अंकिता से अलग होने के बाद सुशांत का नाम कृति सेनन, सारा अली खान और रिया चक्रवर्ती से जुड़ा, लेकिन इन रिश्तों में अंकिता वाली गरमाहट नहीं नजर आई।



सुशांत का इलाज करने वाले साइकैट्रिस्ट ने भी बताया कि अंकिता को ही सुशांत बहुत चाहते थे और उनसे अलग होने के बाद खालीपन महसूस कर रहे थे।


सुशांत के दोस्तों का मानना है कि सुशांत ने सच्चा प्यार तो अंकिता से ही किया था। यदि अंकिता होती तो सुशांत को संभाल लेतीं और सुशांत ऐसा कदम नहीं उठाते। हो सकता था कि वे हमारे बीच में होते।


अंकिता के घर पर आज भी वो नेमप्लेट मौजूद है जो उन्होंने सुशांत के साथ लगाई थी। दोनों का नाम इसमें लिखा है। जो बताता है कि अंकिता को उम्मीद थी कि सुशांत एक दिन उनके पास लौट कर आ सकते हैं।

.

[ad_2]