कैंसर को मात देने के बाद संजय दत्त की पहली फोटो आईं सामने

HomeCinema

कैंसर को मात देने के बाद संजय दत्त की पहली फोटो आईं सामने

मुंबई - बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने आज अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने जानलेवा बीमारी कैंसर को मात दे दी है और उसके बाद खुद सोशल मीडिया #instagram

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
Kabir Bedi का खुलासा शादीशुदा होने के बाद भी कैसे पड़ गए थे परवीन बॉबी के प्यार में, पत्नी से ऐसे किया था रिश्ता खत्म
एक दिन में 20 सिगरेट, घटाया 14 किलो वजन, ऐसे ‘कबीर सिंह’ बने शाहिद कपूर

मुंबई – बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने आज अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने जानलेवा बीमारी कैंसर को मात दे दी है और उसके बाद खुद सोशल मीडिया #instagram पर पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया है। हाल में ही संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं विदेश में इलाज के बाद अब संजय दत्त पूरी तरह कैंसर फ्री हो गए हैं। ये खुशी संजय दत्त को उनके जुड़वा बच्चों के जन्मदिन के खास मौके पर मिली, ऐसे में संजय और उनके परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है। वहीं अब कैंसर से जंग जीतने के बाद संजय दत्त की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में संजय अपनी बहन प्रिया दत्त के साथ दिखाई दे रहे हैं।

कैंसर को मात देने के बाद सामने आई संजय दत्त की तस्वीरो में दिखा कि वो कोकिलाबेन अस्पताल से निकल रहे हैं। वहीं इस दौरान उनके साथ बहन प्रिया दत्त भी हैं। वहीं संजय दत्त के साथ हर मुश्किल वक्त में खड़ी रही बहन के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। (Photo Credit- Viral Bhayani)